बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बचा। केबिन में धुआं भरने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Mar 7, 2026 • 12:23 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
20 days ago
बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बचा। केबिन में धुआं भरने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/deputy-cm-keshav-prasad-maurya-helicopter-suffers-emergency-landing-in-lucknow
https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/deputy-cm-keshav-prasad-maurya-helicopter-suffers-emergency-landing-in-lucknow
Copied
बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई खराबी के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था। तभी अचानक तकनीकी खराबी आई। इसके चलते हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर नीचे उतारा गया। सूत्रों ने दावा किया है कि हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
NEW
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'
flash_on
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की पूरी जांच हो रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क मार्ग से कौशांबी जाने का निर्णय लिया है।

केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे कौशांबी पहुंचने के कार्यक्रम था। उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के अनुसार, कौशांबी के सराया में मां शीतला देवी अतिथि गृह के 'सरस महोत्सव' के उ‌द्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री अपने दौरे के बीच कौशांबी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications