सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में मनाई होली; बोले- सुरक्षा और शांति में ही संभव है उमंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने यूपी की शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था और पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' पर जोर दिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 4, 2026 • 12:18 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
23 days ago
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में मनाई होली; बोले- सुरक्षा और शांति में ही संभव है उमंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने यूपी की शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था और पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' पर जोर दिया।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/cm-yogi-celebrates-holi-at-gorakhnath-temple-says-umang-is-possible-only-in-security-and-peace
https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/cm-yogi-celebrates-holi-at-gorakhnath-temple-says-umang-is-possible-only-in-security-and-peace
Copied
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में मनाई होली; बोले- सुरक्षा और शांति में ही संभव है उमंग
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में मनाई होली; बोले- सुरक्षा और शांति में ही संभव है उमंग

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरा के अनुसार होलिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व है। उमंग और उल्लास के पर्व तभी उत्सवी रूप में मनाए जाते हैं, जब शांति होती है। समाज में सौहार्द, सुरक्षा का भाव और विश्वास होता है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश आज इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ा है।

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा और पूर्वजों ने हजारों वर्षों की होली की विरासत को संरक्षित करके जिस भाव से सौंपा है, उसको वर्तमान पीढ़ी उसी उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है। आज पूरे प्रदेश में हर तबके का व्यक्ति, हर सनातनी इस पावन पर्व के साथ जुड़कर आनंद की अनुभूति कर रहा है। अगर कहीं कोई मनमुटाव या वैरभाव है, उसे समाप्त करके समरस समाज की स्थापना के प्रयास को आगे बढ़ा रहा है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
NEW
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'
flash_on
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में होलिकादहन के सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुए। प्रदेश में 1 लाख 61 हजार से अधिक स्थानों पर होलिकादहन के कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से उत्साह के साथ आयोजित हुए। स्वाभाविक रूप से होलिकादहन भगवान श्रीहरि विष्णु के महत्वपूर्ण नृसिंह अवतार के स्मरण का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज में जहां कहीं भी अराजकता, अव्यवस्था और अशांति है तो उसका दमन करने के लिए, सज्जन शक्ति के संरक्षण व दुर्जन शक्ति को परास्त करने के लिए, सकारात्मक भाव को प्रोत्साहित करने और नकारात्मक भाव को तिरोहित करने के लिए ईश्वरीय अवतार एक नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। हर कालखंड में ये अवतार किसी न किसी रूप में हम सबके सामने होते हैं। उनके अनुरूप हम सब भी प्रह्लाद, शबरी या अर्जुन के रूप में अपनी भूमिका का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करेंगे तो सकारात्मक शक्तियां मजबूत होंगी तथा नकारात्मक ताकतें परास्त होकर अपने आप ही पराभव की ओर जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नए भारत का दर्शन हो रहा है, ऐसा भारत जो विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हुआ है। आज का भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ विरासत और विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बना है। हम सब इस बात पर गौरव की अनुभूति कर सकते हैं कि हमें आजादी के अमृतकाल में पीएम मोदी जैसा यशस्वी मार्गदर्शन और नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उनके नेतृत्व में भारत विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। सीएम योगी ने सभी नागरिकों को होली की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कामना व्यक्त की कि आने वाली पीढ़ियां समरसता के इस पावन पर्व को अनंतकाल तक इसी उमंग और उत्साह के साथ मनाती रहें।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications