माओवादियों के 'पुनर्वास' के लिए सरकार का खुला हाथ: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 माओवादियों के मुख्यधारा में लौटने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने जेल से पुनर्वास और कौशल विकास की नई योजनाओं की जानकारी दी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 23, 2026 • 11:05 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
माओवादियों के 'पुनर्वास' के लिए सरकार का खुला हाथ: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 माओवादियों के मुख्यधारा में लौटने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने जेल से पुनर्वास और कौशल विकास की नई योजनाओं की जानकारी दी।
Full Story: https://newstvindia.in/government-s-open-hand-for-rehabilitation-of-maoists-deputy-chief-minister-vijay-sharma-assures-security-and-respect
https://newstvindia.in/government-s-open-hand-for-rehabilitation-of-maoists-deputy-chief-minister-vijay-sharma-assures-security-and-respect
Copied
माओवादियों के 'पुनर्वास' के लिए सरकार का खुला हाथ: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
माओवादियों के 'पुनर्वास' के लिए सरकार का खुला हाथ: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
Advertisement
Advertisement

रायपुर : माओवादियों की ओडिशा राज्य कमेटी के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव विकास द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के लिए जारी किए गए पत्र के संबंध में एक ऑडियो संदेश जारी किया गया है। अपने संदेश में विकास द्वारा बलांगीर, बरगढ़, और महासमुंद डिवीजन के पुनर्वास के निर्णय का उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कल मुझे पत्र प्राप्त हुआ है। आप सभी 15 साथी मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। आप शीघ्र निर्णय लीजिए आप 02-03 मार्च तक आना चाहते हैं, बिना किसी चिंता के आएं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी: सरगुजा में मवेशी चराने गई 13 साल की बच्ची पर गिरी बिजली
NEW
flash_on
छत्तीसगढ़: खल्लारी माता मंदिर में टूटा रोपवे, ट्रॉली गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 16 घायल; CM साय ने दिए जांच के आदेश
flash_on
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महिला दिवस का तोहफा: महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी
flash_on
छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले: होली से पहले खातों में आए 10,324 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
flash_on
माओवादियों के 'पुनर्वास' के लिए सरकार का खुला हाथ: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
flash_on
'नक्सलवाद से विकासवाद' तक का सफर: पीएम मोदी ने 'बस्तर पंडुम' को सराहा, बोले— "बदल गई है बस्तर की पहचान"
flash_on
"31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का सफाया": रायपुर में अमित शाह ने भरी हुंकार, छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा पर की बड़ी बैठक

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उनके द्वारा पत्र में कुछ चिंताएं व्यक्त की गईं थीं, जिनका समाधान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने सन्देश में किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण शब्द के स्थान पर हम सम्मानपूर्वक पुनर्वास प्रयोग करते हैं। मुख्यधारा में आते ही घर भेजने में अभी परिस्थितियां पूर्ण ठीक नहीं हुई हैं, घर पर जान का खतरा हो सकता है और लंबे समय तक जंगल में रहने के कारण आपके विभिन्न प्रकार के दस्तावेज, बैंक खाता नहीं होता है। इन प्रक्रियाओं को भी पूर्ण करना आवश्यक है, मुख्यधारा में शामिल होने से पहले आपको विविध अजीविकामूलक कौशल सिखाने का भी एक प्रोग्राम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें किसी को ड्राइवर तो किसी को मोबाइल रिपेयरिंग या मोबाइल ऑपरेट का कार्य सिखाया जा रहा है ताकि वे सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें। कुछ लोगों को अक्षर ज्ञान की भी आवश्यकता है वह भी दिलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने पुनर्वास केंद्र के सम्बंध में उनके संशयों का जवाब देते हुए कहा कि पुनर्वास केंद्र के अंदर कोई बंद जेल के जैसी व्यवस्था नहीं है। यह एक खुला पुनर्वास केंद्र है, जिसमें लोग आना-जाना सब कुछ करते हैं, इस पुनर्वास केंद्र से लोग रायपुर भी घूमने आते हैं। केंद्र में सुबह से शाम तक की प्रक्रिया बनी है, जिसमें खेलकूद, स्वास्थ्य परीक्षण सभी समाहित हैं। इसमें तीन-चार महीने का वक्त दिया गया है। वह पूरा करके गांव की स्थितियां सामान्य होते ही लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट भेजने और कार्रवाई करने के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि शासन द्वारा पुनर्वासित लोगों पर चल रहे मुकदमों के समाधान के लिए मंत्रियों की एक उप समिति का गठन भी किया है, जिसमें सभी प्रकरणों में से संविधान और विधि के दायरे में किन-किन प्रकरणों को वापस लिया जा सकता है इसके लिए विचार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की सरकार ने जंगल से पुनर्वास के साथ जेल से भी पुनर्वास का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया क्या होगी, इस पर भी चिंतन जारी है। जेल से पुनर्वास का अर्थ है कि जेल से जमानत करवाकर के बाहर लाकर उन्हें पुनर्वास केंद्र में लाया जाएगा, उसके बाद उनकी सहमति से उनका पुनर्वास कराया जाएगा। बाद में उन्हें निश्चित समय के बाद अपने घर भेजा जाएगा।

उन्होंने पत्र में मीडिया के माध्यमसे स्पष्ट किया कि अनेक मामलों में सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। उत्तर डिवीजन के सचिव रहे सतीश अपने साथ 210 लोगों को ले करआए थे, कांकेर में 21 लोगों ने भी पुनर्वास किया, अभी केंद्रीय कमेटी सदस्य रामधेर मज्जी ने भी जब पुनर्वास किया तब भी सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी। कोई भी चिंता ना करें चाहे उड़ीसा पुलिस का अभियान हो या छत्तीसगढ़ का पुलिस का अभियान हो सभी को सूचना देकर आपकी अपेक्षा के अनुरूप ही सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications