Vivo Y21 5G बेहतर फोटोग्राफी और 6500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Vivo Y21 5G में डेली यूज के हिसाब से देखा जाए तो सभी फीचर्स काफी शानदार ऐड किए गए है। इस में 6500 mAh बैटरी के साथ 50MP का रियर कैमरा देखने को मिलेगा।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Mar 26, 2026 • 10:54 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
17 hours ago
Vivo Y21 5G बेहतर फोटोग्राफी और 6500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Vivo Y21 5G में डेली यूज के हिसाब से देखा जाए तो सभी फीचर्स काफी शानदार ऐड किए गए है। इस में 6500 mAh बैटरी के साथ 50MP का रियर कैमरा देखने को मिलेगा।
Full Story: https://newstvindia.in/technology/vivo-y21-5g-launched-with-better-photography-and-6500mah-battery
https://newstvindia.in/technology/vivo-y21-5g-launched-with-better-photography-and-6500mah-battery
Copied
Vivo Y21 5G बेहतर फोटोग्राफी और 6500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Vivo Official Website

Vivo Y21 5G बेहतर फोटोग्राफी और 6500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च 

Vivo Y21 5G को भारत में 25 मार्च 2026 को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया गया। वहीं लॉन्च के ठीक बाद से यह फोन कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल हो गया। इस के फीचर्स काफी प्रीमियम है जो मार्केट में बहुत पसंद किए जा रहे हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स में बताते है। 

स्लीक और मॉडर्न डिजाइन 

Vivo Y21 5G का डिजाइन स्लीक और मॉडर्न है। यह Champagne Gold और Midnight Blue कलर ऑप्शन्स में आता है जो देखने में प्रीमियम लगते हैं। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• इस फोन का वजन हल्का है और यह IP65 रेटिंग के साथ आता है यानी धूल और पानी से अच्छी सेफ्टी मिलती है। इस का मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन और SGS सर्टिफिकेशन इसे गिरने या डेली के छोटे-मोटे झटकों से बचाता हैं। 

मिलेगी HD+ LCD डिस्प्ले

फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, स्वाइपिंग और गेमिंग बहुत स्मूथ होती है।

• इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है इसलिए धूप में भी स्क्रीन काफी क्लियर दिखती है। वहीं डेली वीडियो देखने या पढ़ने के लिए यह डिस्प्ले काफी कंफर्टेबल है। बजट फोन में 120Hz डिस्प्ले मिलना यूजर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।

Vivo Official Website

READ MORE - फेसबुक का धमाका: 'Creator Fast Track Program' लॉन्च, अब रील्स और वीडियो से हर महीने होगी लाखों की गारंटीड कमाई

मल्टीटास्किंग होगा और फास्ट

विवो Y21 5G को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पावर देता है जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट हल्के फुल्के मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया ऐप्स और लाइट गेमिंग को आसानी से हैंडल कर लेता है।

• वहीं इस में RAM के ऑप्शन्स 4GB से 8GB तक हैं जो मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाते हैं। इस में स्टोरेज 128GB है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Vivo Official Website

डेली फोटोज रहेगी शानदार 

इस के रियर कैमरा सेटअप में 50MP मैन सेंसर के साथ 0.08MP हेल्पिंग सेंसर है। इसके फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा है जो वीडियो कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए काफी है।

• इस से प्रोफेशनल फोटोग्राफी की उम्मीद न करें लेकिन डेली की फोटोज और वीडियोज के लिए यह कैमरा अच्छा परफॉर्म करता है।

Vivo Official Website

READ MORE - Swarovski क्रिस्टल्स के साथ TCL CrystalClip स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च

बैटरी , चार्जिंग , कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर 

यह फोन 6500mAh बैटरी के साथ आया है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह आसानी से 1.5 से 2 दिन तक चल जाता है। 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जो बैटरी को जल्दी चार्ज कर देता है। 

• Y21 5G Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इंटरफेस क्लीन और यूजर-फ्रेंडली है साथ में कुछ AI फीचर्स भी मिलते हैं जो यूज को आसान बनाते हैं। इस में 5G, डुअल सिम, ब्लूटूथ और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन्स शामिल हैं। 

वेरिएंट और कीमत

विवो Y21 5G में आपको दो रैम वेरिएंट देखने को मिलेंगे दोनों की कीमत में रैम की वजह से डिफरेंट मिलेगा इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 18999 रुपये है। वहीं इस के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत लगभग 20999 रुपये है।

• इस के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की प्राइस लगभग 22999 रुपये है। इस के साथ ही कुछ बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन भी अवेलेबल है। 

READ MORE - Huawei Enjoy 90 Pro Max मॉन्स्टर बैटरी और अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications