राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए एनडीए की बड़ी तैयारी। नीतीश कुमार, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 उम्मीदवार मैदान में। विधायकों को दी गई वोटिंग की ट्रेनिंग।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 14, 2026 • 9:26 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
13 days ago
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए एनडीए की बड़ी तैयारी। नीतीश कुमार, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 उम्मीदवार मैदान में। विधायकों को दी गई वोटिंग की ट्रेनिंग।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/bihar/dinner-politics-in-patna-ahead-of-rajya-sabha-elections-nda-stalwarts-gather-at-upendra-kushwaha-s-house
https://newstvindia.in/state-news/bihar/dinner-politics-in-patna-ahead-of-rajya-sabha-elections-nda-stalwarts-gather-at-upendra-kushwaha-s-house
Copied
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज

पटना : बिहार में आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए एनडीए खेमे में जोरदार तैयारी चल रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि एनडीए की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा, "हम लोगों की जीत सुनिश्चित है। हमने विधायकों के साथ बैठक की है, जिसमें सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। रणनीति पर चर्चा हुई लेकिन अभी विस्तार से नहीं बता सकते। कल सभी को जानकारी दी जाएगी।"

उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता से विपक्ष बौखलाया हुआ है। "विपक्ष कुछ भी कर ले, लेकिन एनडीए चुनाव जीतेगा। 100 प्रतिशत जीत हमारी है।" वहीं, जदयू विधायक मंजीत सिंह ने भी स्पष्ट किया कि पांचों सीटें एनडीए जीतेगा, इसमें कोई दुविधा नहीं। हमारे पास पर्याप्त बहुमत और वोट हैं।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक में वोटिंग की रणनीति पर बात हुई। सभी को मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान सुनिश्चित करना है। एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के यहां भोज का आयोजन है, जहां सभी विधायक जाएंगे।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
NEW
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब
flash_on
दरभंगा कांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'बिहार में चल रहा अफसरों का जंगलराज'
flash_on
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें? तेजस्वी यादव ने कोर्ट में आरोपों को नकारा, अब ट्रायल में खुलेंगे घोटाले के राज
flash_on
जहानाबाद में बवाल: पप्पू यादव की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे लोग, फूंका सम्राट चौधरी का पुतला

जदयू विधायक कोमल सिंह ने कहा कि आज एनडीए विधायकों की बैठक है और उपेंद्र कुशवाहा के घर पर भी अलग से बैठक हो रही है, जहां विषयों पर चर्चा होगी।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने पहली बार वोट देने वाले विधायकों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कई नए विधायक हैं, जिन्हें प्रक्रिया समझाई जा रही है। "यह फॉलोअप रूटीन है। दो दिन पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के यहां भी ऐसा हुआ था। हमें सावधानी से वोट देना है ताकि कोई गलती न हो।"

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर बैठक का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हम सभी जुट रहे हैं और वार्ता होगी। विपक्ष कुछ भी कहे लेकिन हम जानते हैं कि एनडीए सभी पांचों सीटों पर जीतेगा।"

वहीं, जदयू विधायक हरि नारायण सिंह और भाजपा विधायक रत्नेश कुशवाहा ने भी एनडीए प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताया।

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जहां एनडीए के उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम) शामिल हैं। एनडीए के पास विधानसभा में मजबूत बहुमत है लेकिन पांचवीं सीट के लिए अतिरिक्त समर्थन जुटाने की रणनीति पर फोकस है। विपक्षी दलों का महागठबंधन भी मैदान में है लेकिन एनडीए नेता एकजुटता और गणित के आधार पर पूर्ण जीत का दावा कर रहे हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications