जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की फिजूलखर्ची पर निशाना साधा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के समर्थन में बोले और SIR प्रक्रिया को समझाया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 7, 2026 • 12:33 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
22 days ago
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की फिजूलखर्ची पर निशाना साधा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के समर्थन में बोले और SIR प्रक्रिया को समझाया।
Full Story: https://newstvindia.in/jd-u-s-sharp-attack-on-arvind-kejriwal-and-hemant-soren-leaders-lavishing-public-money-promising-simplicity
https://newstvindia.in/jd-u-s-sharp-attack-on-arvind-kejriwal-and-hemant-soren-leaders-lavishing-public-money-promising-simplicity
Copied
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
Advertisement
Advertisement

पटना : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के समय सादगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का वादा किया था और एक वैकल्पिक राजनीति का मॉडल पेश करने की बात कही थी, लेकिन दिल्ली की जनता अब इसका परिणाम देख चुकी है।

राजीव रंजन ने आईएएनएस से कहा, "जमीन पर उनकी न तो विश्वसनीयता बची है और न ही भरोसेमंद नेतृत्व दिखाई देता है। इस तरह के बयान देकर वे केवल सुर्खियां बटोर सकते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल की छवि अब पहले जैसी नहीं रही।"

जदयू प्रवक्ता ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब वे भी केजरीवाल के रास्ते पर चलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास की सजावट और रखरखाव पर भारी खर्च करना जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
झारखंड विधानसभा: अफीम की अवैध खेती पर सदन में हंगामा; 2024-25 में 27,000 एकड़ से ज्यादा भूमि पर खेती का खुलासा
NEW
flash_on
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
flash_on
रांची पुलिस ने सुलझाई आसिफ अंसारी हत्याकांड की गुत्थी; प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने दी थी सुपारी
flash_on
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार
flash_on
निकाय चुनाव से पहले बदली झारखंड की हवा; भुइयां समाज के कद्दावर नेता अब मोदी के साथ
flash_on
हजारीबाग में हाथियों का तांडव: आधी रात घरों में घुसा हाथियों का झुंड, मासूमों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों सहित कुल 6 की मौत
flash_on
सोमा मुंडा हत्याकांड का पर्दाफाश: खूंटी पुलिस ने दबोचा मुख्य शूटर, CNT जमीन के काले कारोबार में रची गई थी 'पड़हा राजा' की हत्या की साजिश

उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का इस तरह इस्तेमाल करना ठीक नहीं है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सोरेन सरकार को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने एसआईआर को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का नाम वैध दस्तावेजों के साथ मतदाता सूची में दर्ज है, तो एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से हटाया न जाए।

राजीव रंजन ने कहा, "इस प्रक्रिया का मकसद यह भी है कि जिन लोगों के पास सही दस्तावेज नहीं हैं, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल न हों। बिहार में एसआईआर पहले ही इस तरह का काम कर चुका है।"

Advertisement
Advertisement

वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि संसद में अराजकता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, "लोकसभा के स्पीकर के रूप में ओम बिरला की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे संसद की गरिमा बनाए रखें। जो लोग असंतुष्ट हैं, वे ऐसे प्रस्ताव ला सकते हैं, लेकिन संख्या बल को देखते हुए साफ है कि यह प्रस्ताव पूरी तरह खारिज हो जाएगा।"

इसके साथ ही उन्होंने नेपाल में हुए चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिसे भी जनादेश मिलता है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "नेपाल हमारा पड़ोसी देश है और भारत-नेपाल के रिश्ते सदियों पुराने हैं। जब वहां नई सरकार बनेगी, तब भारत सरकार कूटनीतिक संबंधों को लेकर सबसे बेहतर फैसले लेगी और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications