US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
अमेरिका के 15-सूत्रीय शांति प्लान को ईरान ने खारिज कर दिया है। अमेरिका ने प्रतिबंधों में राहत और परमाणु कार्यक्रम सीमित करने का प्रस्ताव दिया था, जिसके जवाब में ईरान ने युद्ध के हर्जाने और होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण की मांग रखी है। इस बीच, युद्ध के मैदान में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर बना हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि युद्धविराम पर चल रही बातचीत के बीच ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 10 तेल टैंकर गुजरने की अनुमति दी है.
US-Israel-Iran War LIVE Updates: बुधवार को, ईरान ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध को रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बजाय, ईरान ने अपनी तरफ से एक जवाबी प्रपोजल पेश किया. बता दें कि अमेरिका के 15 सूत्रीय प्लान में कई मुख्य बातें शामिल थीं. ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से राहत, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को वापस लेना, उसके मिसाइल विकास पर सीमाएं लगाना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल है. वहीं, ईरान ने अपना प्रस्ताव शेयर किया. उसकी मांगों में उसके टॉप अधिकारियों की हत्याएं रोकना, इस बात की गारंटी कि भविष्य में उसके खिलाफ कोई युद्ध शुरू नहीं किया जाएगा, युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा (हर्जाना) देना, सभी लड़ाइयों को तुरंत खत्म करना और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूर्ण कंट्रोल होना शामिल है. आज इस युद्ध में क्या-क्या अपडेट है, यहां जानें