हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार

हजारीबाग के चट्टी बरियातू कोल माइंस में आंदोलन कर रहे योगेंद्र साव और निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया। NTPC को अब तक हुआ 224 करोड़ का नुकसान।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 19, 2026 • 8:48 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार
हजारीबाग के चट्टी बरियातू कोल माइंस में आंदोलन कर रहे योगेंद्र साव और निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया। NTPC को अब तक हुआ 224 करोड़ का नुकसान।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/jharkhand/hazaribagh-big-action-in-ntpc-coal-mines-dispute-agitating-leader-yogendra-saw-arrested
https://newstvindia.in/state-news/jharkhand/hazaribagh-big-action-in-ntpc-coal-mines-dispute-agitating-leader-yogendra-saw-arrested
Copied
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार

रांची : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की चट्टी बरियातू कोल माइंस परियोजना में आंदोलन कर रहे झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, योगेंद्र साव और निर्मला देवी के खिलाफ बड़कागांव, केरेडारी, पगार ओपी समेत विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। चट्टी बरियातू माइंस क्षेत्र में भूमि और आवास मुआवजा सहित स्थानीय मांगों को लेकर योगेंद्र साव और निर्मला देवी के नेतृत्व में पिछले कई महीनों से आंदोलन चल रहा है।

31 दिसंबर, 2025 को उन्होंने ग्रामीणों के एक समूह के साथ परियोजना के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। आंदोलन की वजह से माइंस में खनन और ट्रांसपोर्टिंग का काम लगातार प्रभावित हो रहा था। गुरुवार को जैसे ही योगेंद्र साव और निर्मला देवी धरनास्थल पर पहुंचे, पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
झारखंड विधानसभा: अफीम की अवैध खेती पर सदन में हंगामा; 2024-25 में 27,000 एकड़ से ज्यादा भूमि पर खेती का खुलासा
NEW
flash_on
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
flash_on
रांची पुलिस ने सुलझाई आसिफ अंसारी हत्याकांड की गुत्थी; प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने दी थी सुपारी
flash_on
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार
flash_on
निकाय चुनाव से पहले बदली झारखंड की हवा; भुइयां समाज के कद्दावर नेता अब मोदी के साथ
flash_on
हजारीबाग में हाथियों का तांडव: आधी रात घरों में घुसा हाथियों का झुंड, मासूमों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों सहित कुल 6 की मौत
flash_on
सोमा मुंडा हत्याकांड का पर्दाफाश: खूंटी पुलिस ने दबोचा मुख्य शूटर, CNT जमीन के काले कारोबार में रची गई थी 'पड़हा राजा' की हत्या की साजिश

योगेंद्र साव कुछ दिन पहले अपनी बेटी और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद वे सीधे धरना स्थल पहुंचे थे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की ओर से चट्टी बरियातू कोल माइंस परियोजना अप्रैल 2022 से संचालित है। अप्रैल 2024 में इसे व्यावसायिक रूप से चालू घोषित किया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में बार-बार हुए व्यवधानों के कारण परियोजना को 224 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय नुकसान हुआ है।

सात मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाली इस खदान का परिचालन कई बार बाधित हुआ है। दूसरी ओर, योगेंद्र साव का कहना है कि कंपनी की ओर से माइन्स क्षेत्र में जमीन और घर का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही कंपनी की ओर से कोई ठोस वार्ता की पहल हुई है।

जनवरी माह में आंदोलन के दौरान माइंस क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी। वाहन चालकों ने आरोप लगाया था कि योगेंद्र साव के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग करने वाले हाइवा चालकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक चालक घायल हुआ। कंपनी प्रबंधन ने उन पर कोयला परिवहन मार्ग अवरुद्ध करने, मशीनरी के प्रवेश में बाधा डालने और परिचालन ठप कराने के आरोप लगाए हैं।

खनन कार्य प्रभावित होने से राज्य सरकार को राजस्व हानि का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े श्रमिकों के रोजगार पर भी असर पड़ा है। कंपनी का कहना है कि उसने भूमि अधिग्रहण अधिनियम के प्रावधानों से अधिक मुआवजा पैकेज लागू किए हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications