बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण

नालंदा विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में 13 देशों के छात्र अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी और विश्वविद्यालय के नए 2000 सीटों वाले सभागार का उद्घाटन करेंगी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 28, 2026 • 7:53 PM | New Delhi
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 hour ago
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण
नालंदा विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में 13 देशों के छात्र अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी और विश्वविद्यालय के नए 2000 सीटों वाले सभागार का उद्घाटन करेंगी।
Full Story: https://newstvindia.in/s/7c446b
https://newstvindia.in/s/7c446b
Copied
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण

राजगीर : नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 31 मार्च को राजगीर स्थित स्थायी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति एवं नालंदा विश्वविद्यालय की विजिटर द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में इस समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। बताया गया कि प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के प्रमुख आकर्षणों में ‘सहभागिता संवाद’ पहल के अंतर्गत संकल्पित और संयोजित ‘सहभागिता प्रदर्शनी’ विशेष रूप से उल्लेखनीय होगी।

विश्वविद्यालय की संवाद, समावेशिता और सहभागी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती यह प्रदर्शनी विभिन्न विषयगत स्टॉलों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देगी। यह प्रदर्शनी नालंदा विश्वविद्यालय के आसपास के गांवों के साथ उसके गहरे और जीवंत जुड़ाव को रेखांकित करेगी, जिसमें महिलाओं, किसानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और समुदाय के अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय
NEW
flash_on
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण
flash_on
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS के बीच फोन पर वार्ता; ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा
flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान
flash_on
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग; आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के दिए निर्देश
flash_on
G7 Foreign Ministers Meeting 2026: जयशंकर और यूक्रेनी विदेश मंत्री की पेरिस में वार्ता; पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक व्यापार मार्गों पर चर्चा
flash_on
सरकार ने क्यों घटाई ₹10 एक्साइज ड्यूटी? जानें आम जनता पर इसका असर और तेल कंपनियों का गणित

प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित उत्पादों, आजीविका में हुए सकारात्मक परिवर्तनों के दृश्य दस्तावेजों और संकाय तथा विद्यार्थियों के शोध निष्कर्षों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आसपास के गांवों के सांस्कृतिक मानचित्रण पर अपने कार्य का प्रस्तुतीकरण करेंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसके अलावा छात्र पारंपरिक ‘अहर-पाइन’ जल प्रबंधन प्रणाली का भी प्रस्तुतीकरण करेंगे, जिसने विश्वविद्यालय के नेट-जीरो परिसर में सतत जल संरक्षण प्रणाली को प्रेरित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह राजगीर तथा नालंदा विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति के रूप में प्रथम दौरा होगा।

समारोह के दौरान वे दीक्षांत भाषण देंगी, उपाधियां प्रदान करेंगी तथा मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। वे विश्वविद्यालय के नवनिर्मित 2000 सीटों वाले सभागार "विश्वमित्रालय" का उद्घाटन भी करेंगी। पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम के सभी स्नातकों को व्यक्तिगत रूप से अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये छात्र अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें अर्जेंटीना, वियतनाम, भूटान, इंडोनेशिया, केन्या, लाओस, म्यांमार, सर्बिया, घाना, थाईलैंड, नेपाल, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे शामिल हैं। इस दीक्षांत समारोह में 10 पीएचडी तथा 36 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications