रामगोपाल यादव का निशिकांत दुबे पर पलटवार: "राहुल गांधी की सदस्यता छीनने की बात करने वालों की अपनी सदस्यता पहले जानी चाहिए"
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने निशिकांत दुबे के राहुल गांधी पर दिए बयान का विरोध किया और विदेशी पशु आहार से दूध के 'अपवित्र' होने का बड़ा दावा किया।
नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर निशिकांत दुबे, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का कोई प्रस्ताव लाते हैं, तो सबसे पहले उनकी खुद की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए।
रामगोपाल यादव ने आगे कहा, "उनसे ज्यादा गलत बोलने वाला कोई और नहीं हो सकता।"
रामगोपाल यादव ने राहुल गांधी के सरेंडर और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बात सभी किसान जानते हैं कि अगर जीरो टैरिफ पर खाद्यान्न विदेश से आएगा तो देश के किसानों की उपज कौन खरीदेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल अनाज ही नहीं, बल्कि कैटल फीड (पशु आहार) भी बाहर से आ रहा है।
उन्होंने कहा, "सारी दुनिया जानती है कि अमेरिका में जानवरों को जो भोजन दिया जाता है, वह नॉनवेज होता है। अगर गायें नॉनवेज खाएंगी तो उनका दूध भी नॉनवेज होगा। ऐसे दूध को न मंदिर में चढ़ाया जा सकता है और न ही हवन में इस्तेमाल किया जा सकता है।"
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppउन्होंने आरोप लगाया कि देश को विधर्मी बनाने की कोशिश हो रही है और निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बनकर अधार्मिक काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे का जोरदार विरोध करेगी और आने वाले समय में किसान भी इसका विरोध करेंगे।
वहीं, अखिलेश यादव के 'फॉर्म-7' मुद्दे पर भी रामगोपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पहले से बता देते हैं कि किस बूथ पर किसका नाम मतदाता सूची से काटा जाएगा।
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 भरे जाने का आरोप लगाया है।