अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर

उत्तर प्रदेश के अमेठी में निगोहा के पास भीषण सड़क हादसा। जायस निवासी पिता-पुत्री और एक अन्य की मौत, 4 घायल रायबरेली रेफर। पुलिस जांच में जुटी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 10, 2026 • 9:22 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
19 days ago
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर
उत्तर प्रदेश के अमेठी में निगोहा के पास भीषण सड़क हादसा। जायस निवासी पिता-पुत्री और एक अन्य की मौत, 4 घायल रायबरेली रेफर। पुलिस जांच में जुटी।
Full Story: https://newstvindia.in/tragic-road-accident-in-amethi-two-bikes-rammed-into-a-parked-truck-3-including-father-daughter-killed-4-seriously
https://newstvindia.in/tragic-road-accident-in-amethi-two-bikes-rammed-into-a-parked-truck-3-including-father-daughter-killed-4-seriously
Copied
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर
Advertisement
Advertisement

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा और शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह और अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह हादसा फुरसतगंज थाना क्षेत्र निगोहा के पास बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, जायस के गांधी नगर निवासी अतुल, छह वर्षीय बेटी दिशा, फरीदपुर निवासी हीरालाल, रानी, शिवानी, पल्लवी व 12 वर्षीय माही दो बाइक से फुरसतगंज की तरफ जा रहे थे। ये लोग निगोहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने दिशा, अतुल व हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रानी, शिवानी और पल्लवी को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपनों का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'

12 वर्षीय माही का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर जायस और फुरसतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार पहले दोनों बाइक आपस में टकराई थी, इसके बाद अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications