'योगी सरकार की विदाई तय', बजट पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इस बजट को 'विदाई वाला बजट' करार देते हुए दावा किया कि प्रदेश में अगला बजट अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार पेश करेगी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 12, 2026 • 6:56 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
'योगी सरकार की विदाई तय', बजट पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इस बजट को 'विदाई वाला बजट' करार देते हुए दावा किया कि प्रदेश में अगला बजट अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार पेश करेगी।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/farewell-to-the-yogi-government-says-sp-mp-awadhesh-prasad-on-the-budget
https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/farewell-to-the-yogi-government-says-sp-mp-awadhesh-prasad-on-the-budget
Copied
'योगी सरकार की विदाई तय', बजट पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद
'योगी सरकार की विदाई तय', बजट पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। इस बजट को समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार की विदाई वाला बजट करार दिया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि यूपी में आने वाला बजट हमारा होगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। सपा की सरकार में सबका ध्यान रखा जाएगा और सबका विकास पक्का किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को और मजबूत किया जाएगा। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री बनेंगे, तो अयोध्या का इतना विकास होगा कि पूरी दुनिया देखेगी।

उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस बजट में प्रदेश के किसानों और मजदूरों के लिए कुछ खास नहीं है। मनरेगा जिसका नाम बदलकर जी राम जी कर दिया गया है। इसमें काम करने वाले मजदूरों मजदूरी बाकी है। मेरे संसदीय क्षेत्र में 20 से 22 हजार मजदूरों की दरख्वास्त लंबित हैं। वह बताते हैं कि समय-समय पर काम किया, बीमार हालत में भी काम किया, लेकिन पैसा नहीं मिला। क्या इस बजट में उनकी बकाया राशि दी जाएगी।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
NEW
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'
flash_on
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर

वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि बहुत-बहुत स्वागत है। ‘वंदे मातरम’ एक ऐसा गीत है जो बहुत लंबे समय से गाया जाता रहा है। हालांकि, मैं सरकार से कहना चाहूंगा कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें, सभी को ‘वंदे मातरम’ की भावना, संदेश और इरादे के अनुसार आचरण करना चाहिए। इस देश को आज़ाद कराने में ‘वंदे मातरम’ को लाने में सभी वर्गों और सभी धर्मों के लोगों का पूरा-पूरा सहयोग रहा है। तभी तो देश आज़ाद हुआ।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

वीर सावरकर को भारत रत्न देने की संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सपा सांसद ने कहा कि हमारे देश में बहुत ज्वलंत समस्याएं हैं। पहले उनका समाधान होना चाहिए। हमारे करोड़ों युवा-जो हमारी सबसे कीमती दौलत हैं, बड़े-बड़े कॉलेजों से डिग्री लेकर आज बेरोजगार घूम रहे हैं। डिग्री जलाने की मंशा बन रही है, कई युवा आत्महत्या तक की सोचने लगते हैं। देश कभी टूट नहीं सकता। लेकिन जब युवाओं का मन टूटता है, तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक है। इस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा कि अग्निवीर योजना में सिर्फ चार साल के लिए नौकरी दी जा रही है। सेना में जाने वाला युवा क्या सोचता होगा? किसी तरह चार साल बीत जाएंगे। पहले जब रेगुलर भर्ती होती थी, तो माता-पिता तिलक लगाकर अपने बच्चों को सेना में भेजते थे। वे देश की रक्षा के लिए सीने पर गोली खाने को तैयार रहते थे। लेकिन अब चार साल के लिए जाने वाले युवा के मन में क्या भावना होगी। सेना में रेगुलर भर्ती होनी चाहिए।

किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर चर्चा होनी चाहिए। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हमारे किसान परेशान होंगे। हमारी आत्मनिर्भरता खत्म हो जाएगी। अमेरिका के दबाव में काम करने से हमारी डेयरी इंडस्ट्री भी खत्म हो जाएगी। मोहन भागवत को इन ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए थी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications