Rashifal 28 March 2026: शनिवार को कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर; जानें अपनी किस्मत का हाल और सटीक उपाय

28 मार्च 2026, शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए मिला-जुला रहेगा। जहाँ मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामले में दिन यादगार साबित होगा, वहीं तुला और वृश्चिक राशि को करियर और सेहत के मोर्चे पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 27, 2026 • 11:18 PM | New Delhi
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 hours ago
Rashifal 28 March 2026: शनिवार को कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर; जानें अपनी किस्मत का हाल और सटीक उपाय
28 मार्च 2026, शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए मिला-जुला रहेगा। जहाँ मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामले में दिन यादगार साबित होगा, वहीं तुला और वृश्चिक राशि को करियर और सेहत के मोर्चे पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Full Story: https://newstvindia.in/s/4c103d
https://newstvindia.in/s/4c103d
Copied
Rashifal 28 March 2026: शनिवार को कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर; जानें अपनी किस्मत का हाल और सटीक उपाय
Rashifal 28 March 2026: शनिवार को कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर; जानें अपनी किस्मत का हाल और सटीक उपाय

Rashifal 28 March 2026: 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है शनिवार का दिन और आखिर किस उपाय को करने से आप अपने दिन को फायदेमंद बना सकते हैं। प्यार से लेकर आर्थिक स्थिति, जॉब, करियर के मामले में दिन कैसा रहने वाला है और कहां आपको संभलकर रहने की जरूरत है। राशिफल 28 मार्च 2026 में शनिवार चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी चंद्रमा कर्क राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में हर जातक की किस्मत बदल सकती है लेकिन आपके लिए क्या कहता है भाग्यफल।

Rashifal 28 March 2026 में मेष राशि को क्या होगा फायदा

मेष राशि के जातक सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि थकान की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक लगाने से आपको फायदा होगा। आज आत्मविश्वास की वजह से आप किसी भी परिस्थिति से जितने में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी तो वहीं रोमांटिक लाइफ भी जबरदस्त है।

कहां वृष राशि के लिए चमत्कारी है दिन

दुर्गा मंत्र का जाप करने से वृष राशि के जातक को फायदा हो सकता है। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और पढ़ाई में मेहनत के साथ-साथ ज्यादा समय देने की जरूरत है। आप उनके साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं और अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आएंगे।

bolt यह भी पढ़ें

बिजनेस और प्यार के लिए कैसा है मिथुन राशि का शनिवार

बिजनेस में डील करने से लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के लिए राशिफल 28 मार्च 2026 में प्यार के लिए आज के दिन काफी फायदेमंद होने वाला है। छुट्टी को एंजॉय करने के लिए आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं तो मंदिर जाने से लाभ मिलेगा। किसी और को अपनी जिंदगी में दखलअंदाजी ना देने दे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

कर्क राशि के लिए कैसा होने वाला है शनिवार का दिन

कर्क राशि के लिए राशिफल की बात करें तो शनिवार को रोली और लाल फूल भगवान सूर्य को चढ़ाने से आपको फायदा हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो लव लाइफ में आज मनचाहे पार्टनर आप पा सकते हैं। बिजनेस को आप ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तो सेहत में उतार-चढ़ाव का योग बना रहेगा।

राशिफल 28 मार्च 2026 में जानें सिंह राशि की किस्मत

सिंह राशि के जातक के लिए मोर पंख की पर्स में रखने से आपको फायदा हो सकता है। परिवार के साथ सामंजस से बनाकर रखें और किसी भी तनाव को अपने सिर पर हावी न होने दे। बिजनेस के लिए दिन अनुकूल होने वाला है लेकिन लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। कुछ मामलों में चुनौतियां आ सकती।

कन्या राशि को कहां सामंजस्य बनाने की जरूरत

राशिफल 28 मार्च 2026 में कन्या राशि के जातक आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी में धेर्य से काम करने की जरूरत है। परिवार और पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखने से ही आपको फायदा होगा क्योंकि नए काम को करने से पहले सावधान रहें। संपत्ति का बटवारा हो सकता है।

तुला राशि के लिए कहां है मुसीबत

तुला राशि के जातक काम का प्रेशर ज्यादा होने से आप गुस्से में हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन हितकारी नहीं है तो ऐसे में खान-पान का ध्यान रखें। रोमांस के लिए दिन अनुकूल है। नारायण कवच का पाठ करने से फायदा होगा तो वहीं प्रमोशन के चांसेस भी दिखाई दे रहे हैं।

बिजनेस के मामले में सतर्क रहे वृश्चिक राशि

राशिफल 28 मार्च 2026 में वृश्चिक राशि के लिए ओम भास्कराय नमः का जाप करने से फायदा होगा। शनिवार को पार्टनर के साथ प्यार से बातचीत कर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। अपनों की वजह से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। बिजनेस में आपको किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

कहां धनु राशि को मिलेगी राशिफल 28 मार्च 2026 में मिलेगी खुशखबरी

धनु राशि के जातक सूर्य को जल चढ़ाने से आपको फायदा मिल सकता है तो नौकरी में किसी पर भी भरोसा ना करें क्योंकि पॉलिटिक्स आपके लिए बुरा है। बिजनेस में तरक्की संभव है लेकिन आज अपने लिए क्वालिटी टाइम बिताए। बोर होने की वजह से आप स्ट्रेस में जा सकते हैं। संतान के लिए आपसे दिन खुशनुमा रहने वाला है।

मकर राशि के लिए कहां मुश्किल भरा है दिन

सूर्य को जल चढ़ाने से आज मकर राशि के लिए दिन हितकारी होने वाला है। भाई से आर्थिक मदद मिल सकती है। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं तो इसके साथ ही प्यार के लिए आप समय निकाले क्योंकि यह आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है।

कहां दुनिया की परवाह ना करें कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक ओम नमः शिवाय का जाप करने से फायदा होगा। भाई बहन का रिश्ता मजबूत होने वाला है तो सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आज काम का प्रेशर रहेगा लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ प्रमोशन के भी चांसेस नजर आ रहे हैं। प्यार में आप आज दुनिया भी बुला सकते हैं।

जानिए मीन राशि के लिए कहां मुश्किल है शनिवार

मीन राशि के लिए राशिफल 28 मार्च 2026 की बात करें तो शनिवार को शनि देव की आराधना करने से फायदा होगा। आप किसी भी चीज का स्ट्रेस ना ले और पार्टनर के साथ बात करें। सेहत के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है तो प्यार के मामले में किसी को अब तीसरे को ना आने दे। पैतृक संपत्ति में बंटवारा हो सकता है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications