दशम गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व: अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी ने उन्हें किया याद

सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर देशभर के नेता उन्हें नमन कर उनके साहस, बलिदान और धर्मरक्षा के संदेश को याद कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Dec 27, 2025 • 9:49 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
दशम गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व: अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी ने उन्हें किया याद
सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर देशभर के नेता उन्हें नमन कर उनके साहस, बलिदान और धर्मरक्षा के संदेश को याद कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
Full Story: https://newstvindia.in/india/dasham-guru-gobind-singh-s-prakash-parv-amit-shah-yogi-adityanath-and-nitin-gadkari-remember-him
https://newstvindia.in/india/dasham-guru-gobind-singh-s-prakash-parv-amit-shah-yogi-adityanath-and-nitin-gadkari-remember-him
Copied
दशम गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व: अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी ने उन्हें किया याद
दशम गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व: अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी ने उन्हें किया याद

दिल्ली : सिख धर्म के दशम गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं ने गुरु गोबिंद सिंह को याद किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सिख धर्म के दशम गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, अत्याचार का प्रतिकार व मानवता की रक्षा के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और संस्कृति के लिए अपने चारों पुत्रों व माता गुजरी जी समेत स्वयं का सर्वोच्च बलिदान दिया। मानव इतिहास में ऐसे अद्वितीय त्याग के कारण वे 'सरबंसदानी' कहलाए। खालसा पंथ की स्थापना के माध्यम से सिख धर्म को सेवा के साथ-साथ रक्षा का सशक्त स्तंभ बनाने वाले गुरु साहिब के पंच प्यारे देशभर में मानव समाज की सुरक्षा के पर्याय बन गए।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के विचार सदियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनका जीवन और उनके विचार सदियों को प्रेरित करते रहेंगे। आज उनके प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।"

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
NEW
flash_on
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान
flash_on
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
flash_on
Women's Reservation: 2029 तक लागू होगा महिला आरक्षण; 2011 की जनगणना बनेगी आधार और लोकसभा सीटें बढ़कर होंगी 816
flash_on
West Asia Crisis: संसद में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक; राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, जयशंकर देंगे 'होर्मुज संकट' पर ब्रीफिंग
flash_on
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: धर्म परिवर्तन के बाद SC स्टेटस पर बोले विवेक तन्खा; UCC और पश्चिम एशिया संकट पर भी रखी राय
flash_on
श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच वार्ता; समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर बनी सहमति, ट्रंप से भी हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया है। सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "महान संत एवं धर्मयोद्धा, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति, खालसा पंथ के संस्थापक, दशमेश पिता गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अन्याय व अधर्म के विरुद्ध आपका संघर्ष और धर्मरक्षा का संदेश संपूर्ण मानवता को सत्य, निष्ठा एवं निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, "साहस, बलिदान और धर्मनिष्ठा के पर्याय, खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिख पंथ के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन। गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए साहस, सत्य और समर्पण का प्रतीक है। उनकी शौर्यगाथा यह शिक्षा देती है कि धर्म का वास्तविक अर्थ अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर संघर्ष करने की शक्ति है।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications