मजीठिया को हाई कोर्ट से झटका: जमानत खारिज होने पर आप नेता बलतेज पन्नू का अकाली दल पर हमला

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने अकाली दल (बादल) पर तीखा हमला बोला। पन्नू ने कहा कि यह फैसला नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति मामले की गंभीरता को साबित करता है और मान सरकार किसी भी नशा माफिया या भ्रष्ट नेता को बख्शने वाली नहीं है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 4, 2025 • 3:09 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
4 months ago
मजीठिया को हाई कोर्ट से झटका: जमानत खारिज होने पर आप नेता बलतेज पन्नू का अकाली दल पर हमला
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने अकाली दल (बादल) पर तीखा हमला बोला। पन्नू ने कहा कि यह फैसला नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति मामले की गंभीरता को साबित करता है और मान सरकार किसी भी नशा माफिया या भ्रष्ट नेता को बख्शने वाली नहीं है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/punjab/majithia-gets-a-jolt-from-high-court-aap-leader-baltej-pannu-attacks-akali-dal-over-denial-of-bail
https://newstvindia.in/state-news/punjab/majithia-gets-a-jolt-from-high-court-aap-leader-baltej-pannu-attacks-akali-dal-over-denial-of-bail
Copied
मजीठिया को हाई कोर्ट से झटका: जमानत खारिज होने पर आप नेता बलतेज पन्नू का अकाली दल पर हमला
मजीठिया को हाई कोर्ट से झटका: जमानत खारिज होने पर आप नेता बलतेज पन्नू का अकाली दल पर हमला

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि आज माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले ने अकाली दल (बादल) को सबसे बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बार-बार दी गई उनकी धमकियां काम नहीं आईं। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि अदालत ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है, जिससे उनके खिलाफ दर्ज विजिलेंस केस की गंभीरता की पुष्टि होती है।

पन्नू ने कहा कि इससे पहले निचली अदालत मजीठिया की जमानत पहले ही खारिज कर चुकी थी और अब हाई कोर्ट ने भी पंजाब सरकार द्वारा पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद राहत देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि लगभग पंद्रह दिनों तक हमारी ए.जी. ऑफिस की टीम ने माननीय अदालत के सामने दलीलें रखीं और सब कुछ सुनने के बाद अदालत यह समझ गई कि अगर मजीठिया को रिहा किया जाता है, तो उनके पिछले व्यवहार को देखते हुए इस बात की पूरी आशंका है कि वे गवाहों को धमका सकते हैं या डरा सकते हैं। उन्होंने अकाली दल पर बरसते हुए कहा कि वे बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह दावा कर रहे थे कि “चालान के बाद कोई और जांच नहीं हुई” इसलिए मजीठिया को रिहा किया जाना चाहिए, लेकिन हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझा और अर्जी खारिज कर दी।

पन्नू ने याद दिलाया कि 2007-17 के अकाली-भाजपा शासन के दौरान मजीठिया का राजनीतिक प्रभाव और वित्तीय उभार इतना ज्यादा हो गया था कि वे खुद को ‘माझा का जरनैल’ कहने लगे थे। उन्होंने कहा कि उस दौरान पंजाब ने देखा कि कितने राजनीतिक करियर तबाह हुए और कितनी जिंदगियां बर्बाद हुईं, क्योंकि पंजाब में ‘चिट्टे’ (सिंथेटिक ड्रग्स) की एंट्री उसी दौर में हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि मजीठिया के साथियों ने लाल बत्ती वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया, उन्हें पुलिस जिप्सियां दी गईं और इस सारे काले कारोबार में उनकी भूमिका संदिग्ध थी।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
NEW
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान
flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
flash_on
पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर

आय से अधिक संपत्ति (DA) के मामले पर बोलते हुए पन्नू ने कहा कि असली सवाल बेहिसाब बड़ी रकम के स्रोत के बारे में था। अब यह स्पष्ट है कि कोई 5 करोड़ रुपये दे रहा है, तो कोई 10 करोड़ रुपये। उन्होंने सवाल उठाया कि यह किस तरह का कर्ज है जिसके कोई दस्तावेज नहीं, कोई किश्तें नहीं और कोई वापसी नहीं? ये कंपनियां सिर्फ काले धन को सफेद करने के लिए बनाई गई थीं। अकाली दल (बादल) यह मानकर चल रहा था कि वे 25 साल राज करेंगे, इसलिए उन्होंने सोचा कि वे जो चाहे कर सकते हैं और कोई उनसे सवाल नहीं पूछेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अब “चाचा-भतीजा सरकार” के आरोपों को सार्वजनिक तौर पर साबित कर दिया है, क्योंकि आज कैप्टन अपनी पार्टी से ज्यादा बादलों का बचाव कर रहे हैं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पन्नू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ‘आप’ को इसलिए बड़ा बहुमत दिया है ताकि “नशा माफिया के बड़े मगरमच्छों को गिरफ्तार किया जा सके।” मान सरकार ने हमेशा कहा है कि किसी भी भ्रष्टाचारी, किसी भी नशा तस्कर और किसी भी गैंगस्टर के सरपरस्त को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग दावा कर रहे थे कि यह मामला सियासी बदलाखोरी है, उन्हें आज आत्ममंथन करना चाहिए। हाई कोर्ट द्वारा मजीठिया की जमानत रद्द करना अपने आप में 2007 से 2017 के बीच जो कुछ हुआ, उस पर एक मोहर है। पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से चेतावनी देते हुए पन्नू ने कहा कि जिसने भी चिट्टे का व्यापार किया, गैंगस्टरों या माफिया को पनाह दी, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications