नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 125 तस्कर गिरफ्तार, 385 दिनों में 54,000 से अधिक गिरफ्तारियां
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जंग जारी है। पिछले 385 दिनों में 54,886 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। ताज़ा कार्रवाई में 9.8 किलो हेरोइन जब्त की गई।
CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रशासनिक सुधार और जनहित योजनाओं को लेकर एक के बाद एक बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। हाल के दिनों में उनकी सरकार का फोकस पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने पर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे पर लगाम लग गई है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी लगा लगी हुई है। इसी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। पुलिस ने 125 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 9.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देेते हुए लिखा कि नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 125 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 9.8 किलोग्राम हेरोइन, 906 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 36,560 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की। 39 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।
?????? | ??? ??5 ?? #????????????????? | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 125 drug smugglers and recovered 9.8 kg of heroin, 906 intoxicant tablets/capsules, and ₹36,560 in drug… pic.twitter.com/CbDrWpXR5f— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 22, 2026
पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 125 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 385 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 54886 हो गई है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppउत्तरी पंजाब के कई इलाकों छापेमारी
नशीली दवाओं के खिलाफ जंग का 385वां दिन पूरे हो चुके है। उत्तरी पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की गई। 125 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार।
कुल 9.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल 906 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। कुल 36,560 रुपये नशीली दवाओं की रकम बरामद की गई है।
385 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 54,886 हो गई है।
एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की। 39 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया है।