कर्णपुर में लूटपाट और जान से मारने की धमकी, एफआईआर के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

कर्णपुर पंचायत में एक चौंकाने वाली आपराधिक घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली से गांव लौटे अरविंद कुमार झा के घर पर लूटपाट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद, अब तक किसी भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Apr 9, 2025 • 5:49 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
12 months ago
कर्णपुर में लूटपाट और जान से मारने की धमकी, एफआईआर के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
कर्णपुर पंचायत में एक चौंकाने वाली आपराधिक घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली से गांव लौटे अरविंद कुमार झा के घर पर लूटपाट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद, अब तक किसी भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/bihar/robbery-and-death-threats-in-karnpur-no-action-taken-despite-fir
https://newstvindia.in/state-news/bihar/robbery-and-death-threats-in-karnpur-no-action-taken-despite-fir
Copied
कर्णपुर में लूटपाट और जान से मारने की धमकी, एफआईआर के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
कर्णपुर में लूटपाट और जान से मारने की धमकी, एफआईआर के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

सुपौल, बिहार — जिले के कर्णपुर पंचायत में एक चौंकाने वाली आपराधिक घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली से गांव लौटे अरविंद कुमार झा के घर पर लूटपाट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद, अब तक किसी भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

घर में घुसकर दी धमकी, सोना लूटा गया

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब
flash_on
दरभंगा कांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'बिहार में चल रहा अफसरों का जंगलराज'
flash_on
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें? तेजस्वी यादव ने कोर्ट में आरोपों को नकारा, अब ट्रायल में खुलेंगे घोटाले के राज

10 मार्च को अरविंद कुमार झा, पिता स्व. जवाहर झा, दिल्ली के सुल्तानपुर से अपने गांव कर्णपुर लौटे थे। 12 मार्च की रात लगभग 11:30 बजे छह लोग धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर आ धमके।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पीड़ित के अनुसार, तीन आरोपी जबरन घर में घुस गए, जिसे देखकर उनकी माता ने शोर मचाया। हंगामा होते ही हमलावर भाग खड़े हुए। लेकिन कुछ ही देर बाद सौरव झा और प्रशांत झा नामक दो व्यक्ति बंदूक लेकर उनके घर पहुंचे और धमकी दी कि अगर परिवार के लोग जल्द दिल्ली नहीं लौटे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

हमलावरों ने पीड़ित की माता के हाथ से सोने का कंगन और भांजी के हाथ से अंगूठी बंदूक की नोक पर लूट ली।

अगले दिन फिर दी गई धमकी, एक घायल

घटना के अगले दिन, जब अरविंद कुमार झा अपने जीजा के बड़े भाई आनंद पाठक के साथ गांव में थे, तो पवन झा के घर के सामने उन्हें दोबारा धमकाया गया।

आरोप है कि हथियार से लैस राजीव झा ने आनंद पाठक को पकड़कर उनकी कनपटी पर बंदूक तानी और थ्री-नॉट-थ्री की बट से आंख के पास वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा गांव में दिखाई दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

एफआईआर के बाद भी प्रशासन की चुप्पी

पीड़ित अरविंद कुमार झा ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

गांव में दहशत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और गांव में फिर से शांति स्थापित हो।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications