'राहुल गांधी को बातें समझने में 10 साल की देरी होती है', मंत्री दिलीप जायसवाल का तंज; चनपटिया मॉडल पर भी बड़ा अपडेट

बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को 'राजनीतिक रूप से अविकसित' बताते हुए उन पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने चनपटिया स्टार्टअप जोन की समस्याओं, पाकिस्तान की साजिशों और तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा आमंत्रण पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 14, 2026 • 12:30 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
'राहुल गांधी को बातें समझने में 10 साल की देरी होती है', मंत्री दिलीप जायसवाल का तंज; चनपटिया मॉडल पर भी बड़ा अपडेट
बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को 'राजनीतिक रूप से अविकसित' बताते हुए उन पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने चनपटिया स्टार्टअप जोन की समस्याओं, पाकिस्तान की साजिशों और तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा आमंत्रण पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/bihar/rahul-gandhi-delays-things-by-10-years-taunts-minister-dilip-jaiswal-big-update-on-chanpatia-model
https://newstvindia.in/state-news/bihar/rahul-gandhi-delays-things-by-10-years-taunts-minister-dilip-jaiswal-big-update-on-chanpatia-model
Copied
'राहुल गांधी को बातें समझने में 10 साल की देरी होती है', मंत्री दिलीप जायसवाल का तंज; चनपटिया मॉडल पर भी बड़ा अपडेट
'राहुल गांधी को बातें समझने में 10 साल की देरी होती है', मंत्री दिलीप जायसवाल का तंज; चनपटिया मॉडल पर भी बड़ा अपडेट

पटना : बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राज्य के औद्योगिक विकास, छोटे और वस्त्र उद्योगों की स्थिति, देश की सुरक्षा और मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि बिहार के चनपटिया क्षेत्र को छोटे उद्योगों, खासकर टेक्सटाइल और हस्तशिल्प के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वहां की इकाइयों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री ने बताया कि लगातार अखबारों के माध्यम से यह जानकारी मिल रही थी कि चनपटिया में चल रही करीब 58 छोटी इकाइयां वित्तीय संकट और मार्केटिंग की दिक्कतों से जूझ रही हैं।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
NEW
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब
flash_on
दरभंगा कांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'बिहार में चल रहा अफसरों का जंगलराज'
flash_on
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें? तेजस्वी यादव ने कोर्ट में आरोपों को नकारा, अब ट्रायल में खुलेंगे घोटाले के राज
flash_on
जहानाबाद में बवाल: पप्पू यादव की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे लोग, फूंका सम्राट चौधरी का पुतला

उन्होंने कहा कि सरकार इन समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और संबंधित उद्योगों को सहयोग देने की दिशा में काम कर रही है ताकि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मजबूती मिल सके।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए दिलीप जायसवाल ने पाकिस्तान पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियां लगातार जारी हैं। उनके पीछे कुछ अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों की साजिश काम कर रही है। भारत की सैन्य शक्ति और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क और सक्षम है तथा किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है।

राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करते हुए दिलीप जायसवाल ने तेज प्रताप यादव द्वारा दही-चूड़ा कार्यक्रम के निमंत्रण पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू धर्म हमें भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं। राजनीति में भी स्वस्थ परंपराओं के तहत आपसी सामंजस्य बना रहना चाहिए। राजनीति को निजी दुश्मनी का रूप नहीं लेना चाहिए।

इसके साथ ही मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 57 साल की उम्र में युवा बने।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राहुल गांधी को चीन जैसे गंभीर मुद्दों को समझने में भी करीब 20 साल लग गए। राहुल गांधी को हर बात समझने में करीब 10 साल की देरी हो जाती है और अब तक वे राजनीतिक रूप से पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications