जेडीयू की पीएम मोदी से बड़ी मांग, केसी त्यागी बोले- 'समाजवाद के अनमोल रत्न' नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' देने की मांग की है। त्यागी ने नीतीश कुमार को समाजवादी आंदोलन का अनमोल रत्न बताया। जानें इस मांग के पीछे के तर्क और राजनीति।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 9, 2026 • 9:43 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
जेडीयू की पीएम मोदी से बड़ी मांग, केसी त्यागी बोले- 'समाजवाद के अनमोल रत्न' नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न
जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' देने की मांग की है। त्यागी ने नीतीश कुमार को समाजवादी आंदोलन का अनमोल रत्न बताया। जानें इस मांग के पीछे के तर्क और राजनीति।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/bihar/jd-u-s-big-demand-from-pm-modi-kc-tyagi-says-precious-gems-of-socialism-nitish-kumar-gets-bharat-ratna
https://newstvindia.in/state-news/bihar/jd-u-s-big-demand-from-pm-modi-kc-tyagi-says-precious-gems-of-socialism-nitish-kumar-gets-bharat-ratna
Copied
जेडीयू की पीएम मोदी से बड़ी मांग, केसी त्यागी बोले- 'समाजवाद के अनमोल रत्न' नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न
जेडीयू की पीएम मोदी से बड़ी मांग, केसी त्यागी बोले- 'समाजवाद के अनमोल रत्न' नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न

नई दिल्ली : जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की।

केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार 'भारत रत्न' के योग्य हैं। उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए।

केसी त्यागी ने पत्र में लिखा, ''30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है। आपके प्रयासों से उन्हें 'भारत रत्न' के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया था। स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए जनहित एवं कृषक, हाशिए पर गए लोगों को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया था।''

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
NEW
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब
flash_on
दरभंगा कांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'बिहार में चल रहा अफसरों का जंगलराज'
flash_on
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें? तेजस्वी यादव ने कोर्ट में आरोपों को नकारा, अब ट्रायल में खुलेंगे घोटाले के राज
flash_on
जहानाबाद में बवाल: पप्पू यादव की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे लोग, फूंका सम्राट चौधरी का पुतला

पत्र में आगे लिखा है, ''आपके इन्हीं प्रयासों से अभिभूत होकर निवेदन है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं। पहले भी जीवित रहते हुए कई नायकों को यह सम्मान मिल चुका है। करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे आशा एवं निवेदन है कि प्रिय नेता नीतीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा जाए ताकि इतिहास आपके प्रयासों को देर तक सराहे।''

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' की मांग उठी हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी नीतीश कुमार के साथ-साथ ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक के लिए 'भारत रत्न' की मांग कर चुके हैं।

दिसंबर 2024 में गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए काम किया है। नवीन पटनायक ने भी वर्षों तक ओडिशा की सेवा की है। ऐसे लोगों को भारत रत्न जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना चाहिए।

मौजूदा समय में नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। हालांकि, ऐसे बहुत कम लोग ही हैं, जिन्हें जीवित रहते देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया हो।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications