भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी सेंध! चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भारत-नेपाल की मैत्री पुल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे चार चीनी नागरिकों को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने गिरफ्तार किया है। इन चार में एक महिला भी शामिल है, जो पूछताछ में बार-बार अपना बयान बदल रही है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
May 9, 2025 • 7:43 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
11 months ago
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी सेंध! चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भारत-नेपाल की मैत्री पुल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे चार चीनी नागरिकों को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने गिरफ्तार किया है। इन चार में एक महिला भी शामिल है, जो पूछताछ में बार-बार अपना बयान बदल रही है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/bihar/a-big-dent-on-the-indo-nepal-border-four-chinese-nationals-arrested-pakistan-connection-probed
https://newstvindia.in/state-news/bihar/a-big-dent-on-the-indo-nepal-border-four-chinese-nationals-arrested-pakistan-connection-probed
Copied
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी सेंध! चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी सेंध! चार चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

सोहराब आलम , मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भारत-नेपाल की मैत्री पुल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे चार चीनी नागरिकों को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने गिरफ्तार किया है। इन चार में एक महिला भी शामिल है, जो पूछताछ में बार-बार अपना बयान बदल रही है।

महिला के पास पाकिस्तान के नंबर, संबंध की आशंका

गिरफ्तार महिला ने पहले खुद को नेपाल की नागरिक बताया, लेकिन वह हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी भाषा धारा प्रवाह बोल रही है, जिससे उसकी पहचान को लेकर संदेह गहराता जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को उसके पास से पाकिस्तान के कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, महिला पाकिस्तान में एक युवक से बातचीत करती थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी चीन में हुई थी, लेकिन उसका पाकिस्तान से गहरा संबंध होने की संभावना जताई जा रही है।

तीन पुरुष चीनी नागरिक – रहस्यमय चुप्पी

महिला के साथ पकड़े गए तीनों पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक सप्ताह से काठमांडू में रुके हुए थे। ये तीनों भारत में क्यों प्रवेश करना चाह रहे थे, इस पर वे अभी तक कुछ नहीं बोल रहे हैं। एसएसबी और खुफिया एजेंसियां इनसे एक गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही हैं ताकि इनके इरादों का पर्दाफाश किया जा सके।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब
flash_on
दरभंगा कांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'बिहार में चल रहा अफसरों का जंगलराज'
flash_on
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें? तेजस्वी यादव ने कोर्ट में आरोपों को नकारा, अब ट्रायल में खुलेंगे घोटाले के राज

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर था बॉर्डर

यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई जब भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। इसी कड़ी में रक्सौल बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले की गहन जांच की जा रही थी। उसी दौरान ये चार चीनी नागरिक भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए पकड़े गए।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पूछताछ जारी

गिरफ्तार चारों संदिग्धों को फिलहाल गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में इनके जासूसी या आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी और IB दोनों सक्रिय रूप से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications