RCB ने रचा इतिहास: IPL 2025 फाइनल में PBKS को हराकर पहली बार जीता खिताब

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टाटा आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 17 साल बाद RCB के खिताबी सूखे का अंत हुआ, जिससे विराट कोहली और उनके फैंस के लिए यह एक ऐतिहासिक पल बन गया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jun 4, 2025 • 6:33 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
10 months ago
RCB ने रचा इतिहास: IPL 2025 फाइनल में PBKS को हराकर पहली बार जीता खिताब
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टाटा आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 17 साल बाद RCB के खिताबी सूखे का अंत हुआ, जिससे विराट कोहली और उनके फैंस के लिए यह एक ऐतिहासिक पल बन गया।
Full Story: https://newstvindia.in/sports-news/rcb-created-history-by-beating-pbks-in-the-ipl-2025-final-to-win-the-title-for-the-first-time
https://newstvindia.in/sports-news/rcb-created-history-by-beating-pbks-in-the-ipl-2025-final-to-win-the-title-for-the-first-time
Copied
RCB ने रचा इतिहास: IPL 2025 फाइनल में PBKS को हराकर पहली बार जीता खिताब
RCB ने रचा इतिहास: IPL 2025 फाइनल में PBKS को हराकर पहली बार जीता खिताब

अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टाटा आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 17 साल बाद RCB के खिताबी सूखे का अंत हुआ, जिससे विराट कोहली और उनके फैंस के लिए यह एक ऐतिहासिक पल बन गया।

मैच का रोमांच: RCB की सधी हुई बल्लेबाज़ी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए।
टीम की ओर से विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रन (35 गेंद) बनाए। उनके अलावा रजत पाटीदार (26), लिविंगस्टोन (25), जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल (24-24) ने उपयोगी पारियां खेलीं।
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइली जैमिसन ने 3-3 विकेट झटके।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
IPL 2026: इन 5 विदेशी सितारों पर रहेगी दुनिया की नजर; विल जैक्स और कैमरून ग्रीन मचा सकते हैं धमाल
NEW
flash_on
IPL 2026: आरसीबी बनाम एसआरएच; ये खिलाड़ी बन सकते हैं हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चुनौती
flash_on
PSL : विदेशी खिलाड़ियों की 'घर वापसी' से भड़का पाकिस्तान, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
flash_on
आईएसएल: सांचेज के 2 गोल, बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी को 3-1 से हराया
flash_on
इंडियन ओपन 2026: अभय सिंह और अनाहत सिंह बने चैंपियन
flash_on
अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव: अफगान क्रिकेटरों ने काबुल हमले पर जताया भारी रोष; 'युद्ध अपराध' करार दिया
flash_on
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला तय; महिला टीम के ग्रुप में चीन और इंग्लैंड की चुनौती

PBKS की चुनौती: अंतिम ओवर में चूकी पंजाब

लक्ष्य का पीछा करने उतरी PBKS की शुरुआत तेज रही, लेकिन टीम अंत तक लय बरकरार नहीं रख सकी और 184 रन बनाकर 6 रन से मुकाबला हार गई
सबसे ज्यादा रन शशांक सिंह (61) ने बनाए। जोश इंग्लिस (39), प्रभसिमरन सिंह (26) और प्रियांश आर्य (24) ने भी रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।
RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

विराट कोहली की नम आंखें, 17 साल की मेहनत हुई पूरी

विराट कोहली 2008 से RCB के साथ जुड़े हुए हैं। यह उनका 18वां आईपीएल सीजन था और पहली बार वह खिताब जीतने में सफल रहे।
फाइनल जीतने के बाद विराट की आंखों में आंसू आ गए, यह भावुक पल पूरे क्रिकेट जगत को छू गया।
इस सीजन में RCB की कप्तानी रजत पाटीदार ने निभाई, जबकि कोहली बतौर सीनियर खिलाड़ी खेले।

जर्सी नंबर 18 और 18वां सीजन: एक अद्भुत संयोग

इस बार का आईपीएल 18वां संस्करण था और विराट कोहली की जर्सी संख्या भी 18 है। इस खास संयोग ने फैंस के बीच और भी उत्साह भर दिया।
RCB की यह जीत न सिर्फ कोहली बल्कि टीम के हर खिलाड़ी के लिए एक भावनात्मक क्षण था।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications