टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत ने बदला समीकरण, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है। हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारियों के दम पर भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 27, 2026 • 7:26 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत ने बदला समीकरण, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है। हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारियों के दम पर भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/t20-world-cup-2026-india-s-win-changes-equation-south-africa-reach-semi-finals
https://newstvindia.in/t20-world-cup-2026-india-s-win-changes-equation-south-africa-reach-semi-finals
Copied
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत ने बदला समीकरण, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत ने बदला समीकरण, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची
Advertisement
Advertisement

चेन्नई : भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 72 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए साउथ अफ्रीका को नॉकआउट में पहुंचा दिया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
MI vs KKR IPL 2026: रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ इतिहास रचने के लिए चाहिए 11 रन
NEW
flash_on
IPL 2026: विराट और पड्डिकल का 'चिन्नास्वामी' में तूफान; RCB ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा
flash_on
इतिहास रचने की दहलीज पर भुवनेश्वर कुमार; 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका
flash_on
IPL 2026: इन 5 विदेशी सितारों पर रहेगी दुनिया की नजर; विल जैक्स और कैमरून ग्रीन मचा सकते हैं धमाल
flash_on
IPL 2026: आरसीबी बनाम एसआरएच; ये खिलाड़ी बन सकते हैं हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चुनौती
flash_on
PSL : विदेशी खिलाड़ियों की 'घर वापसी' से भड़का पाकिस्तान, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
flash_on
आईएसएल: सांचेज के 2 गोल, बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी को 3-1 से हराया

साउथ अफ्रीका सुपर-8 के दोनों मुकाबले जीतकर +2.890 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 में टॉप पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 2 में से 1 मैच गंवाकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 2 में से 1 मैच जीतकर -0.100 के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद खिताबी रेस से बाहर है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन जुटाए। संजू 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisement
Advertisement

ईशान 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत ने 14.5 ओवरों में 172 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के दूसरे सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

पंड्या ने 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। ब्रायन बेनेट ने तदिवानाशे मारुमानी के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। मारुमानी 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेनेट ने डायोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाए। मायर्स टीम के खाते में सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके।

यहां से बेनेट ने सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को 144 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन रजा (31) के पवेलियन लौटने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।

बेनेट अंत तक लड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 59 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 97 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 24 रन देकर 3 विकेट निकाले। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस दौरान दुबे ने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 46 रन लुटा दिए।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications