मूंग दाल के सूप में मिलेंगे कई न्यूट्रिशन जानें बेनिफिट्स और बनाने की रेसिपी
Moong daal Soup : इसमें कई मिनरल्स और काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है इसे बनाने का प्रोसेस बहुत ही आसान है सर्दियों में यह आपकी हेल्थ के लिए और भी ज्यादा बेनिफिशियल रहता है।
मूंग दाल के सूप में मिलेंगे कई न्यूट्रिशन जानें बेनिफिट्स और बनाने की रेसिपी
मूंग की दाल का सूप काफी हल्का और भरपूर न्यूट्रिएंट्स से भरा सूप है। यह सेहत को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचता है यह आपका वजन कम करने के साथ आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी काफी अच्छा करता है इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी होते हैं इसके सभी फायदे और उसकी रेसिपी के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं।
मिलेंगे कई न्यूट्रिएंट्स
इस रूप में आपको काफी सारे न्यूट्रिएंट्स मिलने वाले हैं। इस सूप में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये एलिमेंट्स बॉडी को ऊर्जा देते हैं और वीकनेस को भी दूर भगाते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp• इस में फाइबर भी काफी ज्यादा होता है जिस की वजह से यह पेट भी साफ रखता है।
जानें कितनी रहेगी कैलोरी
इसके कैलोरी की बात की जाए तो एक सर्विंग यानी लगभग 1 कप मूंग दाल सूप में 110 से 200 कैलोरी होती हैं जो रेसिपी पर डिपेंड करता है कि आप।इसे किस तरह से बना रहे है।
• इसमें कार्बोहाइड्रेट 16 से 17 ग्राम, प्रोटीन 7 ग्राम और वसा सिर्फ 1 से 2 ग्राम रहती है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा है।
जानें बनाने का प्रोसेस
इसे बनाने का प्रोसेस बहुत ही आसान है इस में सबसे पहले मूंग दाल को 20 मिनट भिगोकर प्रेशर कुकर में 3 सिटी तक पका लें। फिर एक पैन में घी गरम कर जीरा, लहसुन, प्याज और सब्जियां भून लें।
• इस में पकी हुई दाल मिलाकर ब्लेंड कर ले इस के बाद पानी डालकर 5 से 7 मिनट उबालें और इसे हल्का गुनगुना होने पर सर्व करें। इसे एकदम गर्म न खाएं।
READ MORE - Chamomile Tea हो रही तेजी से वायरल सेहत को रखेगी तरोताजा
हेल्थ को मिलेंगे कई फायदे
यह सूप डाइजेशन सिस्टम को काफी ज्यादा स्ट्रांग रखता है इसमें फाइबर ज्यादा होने की वजह से आपको डाइजेशन से संबंधित कोई प्रॉब्लम नहीं होती है यह आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करता है इसमें कहीं मिनरल्स होने की वजह से आपकी बॉडी में एसेंशियल मिनरल्स की कमी भी पूरी होती है।
• जो भी एनीमिया के पेशेंट है उनके लिए यह काफी ज्यादा बेनिफिशियल रहता है क्योंकि इसमें आयरन काफी ज्यादा मात्रा में होता है। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी हल्का भोजन है।
READ MORE - सर्दियों में मेथी के पराठे टेस्ट के साथ देंगे बेनिफिट्स जानें कैलोरीज़ और बनाने की टिप्स
वजन घटाने में हेल्पफुल
अगर आप अपना वजन कम करने का सोच रहे हैं तो उसमें भी मूंग दाल सूप काफी बेनिफिशियल रहता है। मूंग दाल सूप कम कैलोरी वाला होता है जो वजन कंट्रोल के लिए अच्छा है।
• यह भूख को कंट्रोल करता है और टॉक्सिन्स को बॉडी से बाहर निकालता है।
• यह हर मौसम में आपको लाभ पहुंचती है लेकिन आप इसे सर्दियों में पीते है तो सर्दियों में इसे पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
रखें कुछ सावधानियां
अगर आप सूप बना रहे हैं तो आपको इसे बनाते समय कुछ सावधानियां रखनी चाहिए इसमें बहुत ज्यादा तेल ना डालें इसमें तेल कम डालें ताकि कैलोरी कंट्रोल रहे।
• इसमें से एलर्जी वाले मसाले हटा दें। अगर आप चाहें तो वैरिएशन में भिंडी या पालक मिला सकते हैं। गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से पूछे बिना सूप न पीएं।
READ MORE - काले आलू में मिलेंगे कई पौष्टिक गुण जो पहुंचाएंगे हेल्थ को कई तरीके से फायदे