स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन का नोटिस, पूछा- 'किस आधार पर लिख रहे हैं शंकराचार्य?', 24 घंटे में मांगा जवाब

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से उनकी पदवी पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने तक कोई भी ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य नहीं कहला सकता।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 20, 2026 • 12:51 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन का नोटिस, पूछा- 'किस आधार पर लिख रहे हैं शंकराचार्य?', 24 घंटे में मांगा जवाब
प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से उनकी पदवी पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने तक कोई भी ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य नहीं कहला सकता।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/mela-administration-notice-to-swami-avimukteswaranand-asked-on-what-basis-is-shankaracharya-writing-sought-reply-in-24-hours
https://newstvindia.in/state-news/uttarpradesh/mela-administration-notice-to-swami-avimukteswaranand-asked-on-what-basis-is-shankaracharya-writing-sought-reply-in-24-hours
Copied
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन का नोटिस, पूछा- 'किस आधार पर लिख रहे हैं शंकराचार्य?', 24 घंटे में मांगा जवाब
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन का नोटिस, पूछा- 'किस आधार पर लिख रहे हैं शंकराचार्य?', 24 घंटे में मांगा जवाब

प्रयागराज : प्रयागराज संगम में मौनी अमावस्या पर स्नान न करने के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने नोटिस भेजा है। नोटिस में सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए पूछा गया है कि संबंधित व्यक्ति ज्योतिषपीठ के अधिकृत शंकराचार्य नहीं हैं, ऐसे में वे अपने नाम के साथ ‘शंकराचार्य’ शब्द का प्रयोग किस आधार पर कर रहे हैं?

नोटिस में मेला प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा है। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि वे किस वैधानिक या धार्मिक आधार पर स्वयं को शंकराचार्य कह रहे हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन ब्रह्मलीन ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के लंबित मुकदमे का जिक्र किया गया है। नोटिस प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से जारी किया गया है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
NEW
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'
flash_on
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसीं दो बाइकें; पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 गंभीर

सूत्रों के अनुसार, मेला क्षेत्र में आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों और शिविरों को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क है। सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए सभी धार्मिक आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। किसी भी पद, उपाधि या पहचान का गलत इस्तेमाल प्रशासन के लिए गंभीर विषय माना जा रहा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

नोटिस के सामने आने के बाद संत के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि शंकराचार्य एक परंपरागत धार्मिक पद है और इस पर प्रशासनिक हस्तक्षेप उचित नहीं है।

समर्थकों का आरोप है कि मेला प्रशासन धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है, चाहे वह धार्मिक व्यक्ति ही क्यों न हो।

सुप्रीम कोर्ट के प्रार्थना पत्र के उपरोक्त खंड को पूर्णतया स्वीकार करते हुए 14 अक्टूबर 2022 को आदेश दिया गया था। नोटिस में कहा गया है कि इस अपील संख्या की ताजा स्थिति के रूप में कोई अन्य आदेश पारित नहीं हुआ है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से अपील का निस्तारण नहीं कर दिया जाता या कोई अग्रिम आदेश प‌ट्टाभिषेक के मामले में पारित नहीं होता, तब तक कोई भी धर्माचार्य ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य के तौर पर सुशोभित नहीं हो सकता।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications