तैलीय त्वचा का रखें खास ख्याल वरना हो सकते हैं मुंहासे जानें डिटेल्स में

ऑयली स्किन किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक स्किन टाइप है जिसका अगर आप सही से ध्यान रखते हैं तो यह काफी शाइनी रहती है इसके साथ ही आपका फेस पर भी ग्लो रहता है।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Dec 18, 2025 • 10:35 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
तैलीय त्वचा का रखें खास ख्याल वरना हो सकते हैं मुंहासे जानें डिटेल्स में
ऑयली स्किन किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक स्किन टाइप है जिसका अगर आप सही से ध्यान रखते हैं तो यह काफी शाइनी रहती है इसके साथ ही आपका फेस पर भी ग्लो रहता है।
Full Story: https://newstvindia.in/lifestyle/health/take-special-care-of-oily-skin-otherwise-you-may-get-acne-learn-more-in-detail
https://newstvindia.in/lifestyle/health/take-special-care-of-oily-skin-otherwise-you-may-get-acne-learn-more-in-detail
Copied
तैलीय त्वचा का रखें खास ख्याल वरना हो सकते हैं मुंहासे जानें डिटेल्स में
News Tv India Official

तैलीय त्वचा का रखें खास ख्याल वरना हो सकते हैं मुंहासे जानें डिटेल्स में 

अगर आपकी स्किन भी बहुत ऑयली है और हमेशा चिपचिपी रहती है तो आप अकेले नहीं है ऐसा कई लोगों के साथ है तेली त्वचा एक नॉर्मल स्किन टाइप है जो कई बार मुंहासे और ब्लैकहेड्स की वजह बन जाती है लेकिन अगर आप इसका अच्छे से ध्यान रखते हैं तो आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होती है इसकी पूरी जानकारी आपको डिटेल्स में इस आर्टिकल में देंगे। 

ऑयली स्किन की वजह 

ऑयली स्किन तब होती है जब आपके स्किन के सीबम ग्लैंड्स ज्यादा तेल डेवलप करते हैं। ये हार्मोनल चेंज आनुवंशिक कारणों या गर्म मौसम की वजह से हो सकता है। यह एक नॉर्मल स्किन टाइप है जो सही केयर से मैनेज हो जाती है। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

करें रोजाना क्लेंजिंग

क्लेंजिंग ऑयली स्किन के लिए सबसे जरूरी है लेकिन ज्यादा साबुन न यूज करें वरना स्किन ड्राई होकर और ऑयल डेवलप करेगी। इस के लिए सुबह से शाम एक जेंटल फोमिंग क्लेंजर से चेहरा धोएं जो सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल से बना हो। इसे गुनगुने पानी से धोना ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि ठंडा या गर्म पानी स्किन को इरिटेट कर सकता है।

News Tv India Official

सही मॉइस्चराइजर यूज करें 

कई बार हम यह सोच लेते हैं कि ऑयली स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है अगर आप अपनी स्क्रीन पर कुछ भी नहीं लगाएंगे तो बिना हाइड्रेशन की और भी ज्यादा तेल को डेवलप करेगी। इस के लिए ऑयल-फ्री, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनें। 

READ MORE - आप भी है सर्दियों में उंगली में सूजन से परेशान जानें कारण और करें इससे बचाव

करें सनस्क्रीन का यूज

तैलीय स्किन सूरज की किरणों से और चिपचिपी हो जाती है इसलिए SPF 30+ वाला मैटिफाइंग सनस्क्रीन रोज लगाएं। इस के लिए जेल या लोशन फॉर्मूला चुनें जो पसीना न फैलाए। सुबह क्लेंजिंग के बाद लगाएं और दोपहर में टच-अप करें। 

News Tv India Official

डाइट में करें चेंज 

आपको इसके लिए अपनी डाइट में थोड़ा सा चेंज करना होगा ताकि आपकी स्किन भी हेल्दी रहे। आप जो खाते हैं वो आपकी स्किन पर दिखता है इस में ज्यादा तला-भुना, जंक फूड और शुगर तेल बढ़ाते हैं। इस में हरी सब्जियां, फल, नट्स और ओमेगा-3 रिच फूड जैसे मछली या अलसी के बीज शामिल करें। खुद को हाइड्रेट रखें रोज 8-10 गिलास पानी पिएं।

यूज करें होम रेमेडीज 

घर में ही कई चीजें हैं जो तैलीय स्किन के लिए कमाल करती हैं। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक हफ्ते में एक बार लगाएं ये तेल सोख लेता है। अगर आप चाहें तो नींबू का रस और शहद का मिक्सर टोनर की तरह यूज करें लेकिन ज्यादा न लगाएं वरना ड्राई हो जाएगी। एलोवेरा जेल रात को लगाने से स्किन कूल और बैलेंस्ड रहती है। 

News Tv India Official

कब करें डॉक्टर से कांटेक्ट 

अगर टिप्स फॉलो करने के बाद भी मुंहासे, रेडनेस या इरिटेशन बनी रहे तो आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए। हार्मोनल इश्यू या कोई अंडरलाइंग कंडीशन हो। वो रेटिनॉइड्स या स्पेशल क्रीम्स सजेस्ट कर सकते हैं। 

READ MORE - लौकी का जूस रहेगा आपके लिए काफी हेल्दी ड्रिंक बॉडी को करेगा डिटॉक्स

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपको कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications