अब घर पर ही बनाएं होममेड ब्लीच महिलाओं के लिए बहुत ही आसान तरीका
अगर आप भी कोई नेचुरल फेस ब्लीच चाहते हैं जिससे आपके चेहरे से दाग धब्बे हट जाए और काफी ग्लोइंग हो जाए तो ऐसे कई नेचुरल ब्लीच है जो बिना साइड इफेक्ट के आपकी स्किन को क्लियर बनाएंगे।
अब घर पर ही बनाएं होममेड ब्लीच महिलाओं के लिए बहुत ही आसान तरीका
अगर आप भी अपने चेहरे को चमकाना चाहते हैं या उसे और भी ज्यादा क्लीन करना चाहते हैं तो उसके लिए कई महिलाएं ब्लीच को यूज करती है जो की मार्केट में मिलती है लेकिन मार्केट वाली ब्लीच में केमिकल्स के वजह से कई महिलाओं को डर भी लगता है तो अगर आप चाहे तो ब्लीच घर पर ही बना सकते हैं।
नींबू और शहद का ब्लीच
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग की प्रॉपर्टीज होती हैं जो काले धब्बे हल्के कर देते हैं जबकि शहद स्किन को नमी देता है। इस के लिए एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp• इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका यूज करें इस से स्किन साफ दिखेगी। सनबर्न वाली स्किन वालों के लिए यह बेस्ट रहेगा।
दही और हल्दी का मिक्सर
इसका homemade Bleach भी बेनिफिशियल रहता है। दही स्किन को एक्सफोलिएट करता है और हल्दी एंटीसेप्टिक है। अगर आप चाहे तो दो चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ये मुंहासों के निशान भी कम करता है। इसे रोजाना रात को लगाने से फायदा होगा।
टमाटर और बेसन का फेस पैक
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो स्किन को गोरा बनाता है बेसन स्क्रब करता है। अगर आप इसे बनाना चाहते है तो इस के लिए एक टमाटर का गूदा निकालकर दो चम्मच बेसन मिलाएं।
• इसे चेहरे पर मलें और सूखने पर धो लें। इस का हफ्ते में तीन बार यूज करें इस से आपकी झाइयां कम होंगी। ऑयली स्किन के लिए यह परफेक्ट रहेगी।
READ MORE - सर्दियों में अक्सर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को करें आसानी से कम जानें घरेलू उपाय
आलू का रस और ग्लिसरीन
आलू में एंजाइम्स होते हैं जो पिगमेंटेशन घटाते हैं। इसका स्क्रब बनाने के लिए आप एक आलू को कद्दूकस करके उस का रस निकालें उसमें दो बूंद ग्लिसरीन की डालें।
• इसके रस को कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए रखें। ये डार्क सर्कल्स के लिए है। आप इस का सुबह यूज कर सकते है।
केला और दूध का पेस्ट
अगर आप चाहे तो केले और दूध का ब्लीच भी बना सकते हैं यह भी बहुत आसानी से घर पर बन जाता है। केले में पोटैशियम स्किन को सॉफ्ट बनाता है और दूध ब्लीच करता है।
• इसके लिए आधा केला मैश करके दो चम्मच दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धोएं। ड्राई स्किन वालों को ये बहुत पसंद आएगा। इसे।हफ्ते में चार बार ट्राई करें।
READ MORE - घी वाली कॉफी हो रही तेजी से वायरल जाने फायदे , नुकसान और प्रोसेस
पपीता और संतरे का रस
पपीते और सेंटर को आपस में मिलाकर भी आप ब्लीच बना सकते हैं दोनों में ही काफी प्रॉपर्टीज होती है जो आपकी स्किन के लिए बहुत ही अच्छी रहती हैं पपीते में पापैन एंजाइम डेड स्किन हटाता है संतरे का रस विटामिन सी देता है।
• पके पपीते का गूदा मैश करें और इस में एक चम्मच संतरे का रस मिलाएं। इसे 20 मिनट लगाकर धो लें। यह सन टैन हटाने के लिए बेस्ट होता है।
चंदन और गुलाब जल का लेप
चंदन ठंडक देता है और गुलाब जल टोनर का काम करता है। इस के लिए चम्मच भर चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। सेंसिटिव स्किन के लिए काफी अच्छा रहेगा।
READ MORE - सर्दियों में सरसों के तेल से स्किन के साथ बॉडी को मिलेंगे कई सारे बेनिफिट्स