सर्दियों में डार्क सर्कल्स से पाएं छुटकारा जानें आसान घरेलू उपाय
डार्क सर्कल्स पर अगर आप शुरू में ही ध्यान दे लेते हैं तो बहुत ही जल्दी इसमें सुधार आ जाता है इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस अपनी लाइफ स्टाइल पर ध्यान देना होता है।
सर्दियों में डार्क सर्कल्स से पाएं छुटकारा जानें आसान घरेलू उपाय
लाइफस्टाइल में प्रॉपर ध्यान न देने पर शरीर में कई सारी प्रॉब्लम्स हो जाती है इन्हीं में से डार्क सर्कल्स भी आजकल बहुत ही ज्यादा आम होते जा रहे हैं बुजुर्गों से लगाकर युवाओं तक यह प्रॉब्लम बहुत देखी जा रही है अक्सर सर्दियों में भी यह प्रॉब्लम बहुत ज्यादा देखी जाती है क्योंकि ठंडी हवा और ड्राई स्किन के कारण डार्क सर्कल्स बढ़ जाते हैं।
सर्दियों में डार्क सर्कल्स
सर्दियों में डार्क सर्कल्स बहुत ज्यादा देखे जाते हैं। ठंडी हवाओं से स्किन रूखी हो जाती है जिससे आंखों के नीचे की नाजुक स्किन पतली दिखने लगती है और काले घेरे उभर आते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp• डिहाइड्रेशन और कम पानी पीने से भी ये प्रॉब्लम बढ़ जाती है क्योंकि बॉडी में नमी की कमी आंखों के आसपास के ब्लड वेसल्स को साफ दिखाने लगती है।
नींद का रखें ध्यान
आपको इसके लिए अपनी नींद सबसे पहले कंप्लीट करनी चाहिए क्योंकि अगर आप नींद पूरी नहीं लेते हैं तो डार्क सर्कल के साथ-साथ बॉडी में और भी बीमारियां बढ़ जाती है।
• रात को 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें क्योंकि नींद की कमी से आंखों के नीचे थकान के निशान गहरे हो जाते हैं। सोने से पहले फोन या टीवी बंद कर दें ताकि आंखें रिलैक्स हो सकें।
ज्यादा पानी पिएं
आपको न केवल सर्दी बल्कि हर मौसम में अपने बॉडी को हाइड्रेटेड रखना चाहिए सर्दियों में अक्सर हमें बहुत ही काम प्यास लगती है लेकिन कम प्यास लगने पर भी हमें रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी पीकर डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए।
• ये आंखों के नीचे की स्किन को हाइड्रेट रखेगा और डार्क सर्कल्स को हल्का करेगा।
READ MORE - क्या आपने खाया है काला लहसुन , करेगा इम्यूनिटी बूस्ट जैसे कई फायदे
यूज करें खीरे को
आप कई सारे घरेलू उपाय भी इसके लिए अपना सकते हैं जिसमें सबसे आसान सा उपाय है खीरा। ठंडे खीरे के पतले स्लाइस काटकर 15 मिनट आंखों पर रखें ये कूलिंग इफेक्ट से सूजन और कालापन कम करता है।
• इसे हफ्ते में 3 से 4 बार दोहराएं स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगी।
हल्दी दही का फेस पैक
अगर आप चाहे तो हल्दी और दही को आपस में मिलाकर जिसमें एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं इसे 10 मिनट लगाकर धो लें। हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण डार्क स्पॉट्स को फीका करते हैं।
READ MORE - आपके किचन का यह मसाला रखेगा आपको हेल्थ की कई प्रॉब्लम्स को दूर
आलू का ब्लीचिंग इफेक्ट
आलू भी डार्क सर्कल्स को कम करने में बहुत ही ज्यादा इफेक्टिव होता है आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। आलू का रस निकालकर कॉटन से आंखों पर लगाएं 15 मिनट बाद धोएं। इसके नेचुरल ब्लीचिंग गुण काले घेरों को हल्का करते हैं इस को हफ्ते में दो बार यूज करें।
विटामिन सी से भरपूर फल खाएं
आपको वैसे भी अपने डेली रूटीन में फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए क्योंकि वह हर तरीके से हमें बेनिफिट पहुंचते हैं लेकिन जिनमें विटामिन सी हो ऐसे फ्रूट्स आपकी आंखों के लिए और डार्क सर्कल्स को कम करने में बहुत बेनिफिशियल होते है।
• इस के लिए आप संतरा, नींबू या आंवला रोज खाएं क्योंकि विटामिन सी की कमी से सर्दियों में डार्क सर्कल्स बढ़ते हैं। ये कोलेजन बढ़ाकर स्किन को टाइट रखते हैं।
READ MORE - डार्क चॉकलेट टेस्ट के साथ दिल , दिमाग और स्किन को पहुंचाएगी फायदा