यह लोग भूल कर भी न खाएं मूली वरना हो सकता है हेल्थ को भारी नुकसान
मूली हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है लेकिन इसे गलत तरीके से खाने पर और कई लोगों के लिए यह साइड इफेक्ट भी पैदा कर देती है जिस से हेल्थ इश्यूज हो जाते हैं।
यह लोग भूल कर भी न खाएं मूली वरना हो सकता है हेल्थ को भारी नुकसान
मूली सर्दियों में मिलने वाली बहुत ही नॉर्मल सी सब्जी है जो की मार्केट में आसानी से मिल जाती है इसे खाने के काफी सारे बेनिफिट्स होते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए यह काफी हार्मफुल भी होती है ऐसे लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए।
थायरॉइड रोगियों के लिए खतरा
अगर आपको थायराइड से रिलेटेड प्रॉब्लम है तो थायरॉइड ग्रंथि की प्रॉब्लम वाले लोगों को मूली कम खानी चाहिए। इसमें गोइट्रोजेंस नामक एलिमेंट आयोडीन के एब्जॉर्पशन को रोकते हैं जिससे हाइपोथायरॉइडिज्म बढ़ सकता है। डॉक्टर भी ऐसे मरीजों को इससे दूर रहने या न खाने की सलाह देते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppडाइजेशन प्रॉब्लम्स
अगर आपको डाइजेशन से संबंधित प्रॉब्लम्स बहुत ज्यादा होती है तो आपको कच्ची मूली बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। कच्ची मूली खाने से गैस, बदहजमी और पेट फूलना जैसे प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है।
• यह फाइबर से भरपूर होती है लेकिन सेंसेटिव पेट वालों में जलन या डकारें कर सकती है। इसे ज्यादा खाने पर दस्त भी हो सकते हैं।
लो ब्लडसर्कुलेशन वाले न खाएं
अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन बहुत ही को है या आपको बीपी लो की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होती है तो आपको मूली नहीं खानी चाहिए या अगर खाना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही खानी चाहिए। • मूली का अधिक खाना आपका BP को बहुत कम कर सकता है। इसमें मिलने वाले एलिमेंट वाहिकाओं को फैलाते हैं जिससे चक्कर या कमजोरी आ सकती है। वहीं दवा लेने वाले डॉक्टर से पूछ कर ही खाएं।
READ MORE - आलू के छिलकों में है कई न्यूट्रिएंट्स फेकने की जगह लें यूज में मिलेंगे फायदे
हो सकता डिहाइड्रेशन
अगर आप बहुत ज्यादा मूली कहते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम भी हो सकती है। मूली डाययूरेटिक गुण वाली होती है यानी बार बार पेशाब लाने वाली होती है।
• सर्दियों में पहले से कम पानी वाला शरीर और सूख सकता है जिससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो जाता है। इसलिए मूली खाने के साथ में पानी न पीने से प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
पड़ेगा ब्लड शुगर पर इफेक्ट
इसका ब्लड शुगर पर बहुत ज्यादा इफेक्ट पड़ता है अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको मूली से खास तौर पर परहेज करना चाहिए या अगर डॉक्टर से कंसल्ट की है तो मूली खा सकते हैं क्योंकि डायबिटीज के मरीजों में मूली हाइपोग्लाइसीमिया यानी ब्लड शुगर बहुत गिरा सकती है।
• यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बदल देती है इसलिए एक बार कंसल्ट कर लें।
READ MORE - जानें सर्दियों में शकरकंद खाने का सही तरीका देगा बॉडी को एनर्जी
बढ़ सकते है मुंहासे
अगर आपको स्क्रीन की प्रॉब्लम पहले से चल रही है यानी आपकी स्किन पर फुंसी, चकत्ते या एलर्जी की प्रॉब्लम हो तो उन्हें मूली खाने से बचना चाहिए। इसमें मिलने वाले तीखे एलिमेंट स्किन पर रैशेज बढ़ा सकते हैं। इसे ज्यादा खाने से खुजली भी बढ़ सकती है।
खाएं सही तरीके और क्वांटिटी में
Radish के अंदर कई सारे फायदे हैं तो इसके नुकसान भी होते हैं अगर आप किसी भी चीज को बहुत ज्यादा खाते हैं तो वह नुकसान जरूर करती है ऐसे ही मूली के नुकसान ज्यादातर अधिक सेवन से होते हैं इसलिए दिन में 100-150 ग्राम से ज्यादा न खाएं। इसे पकाकर खाएं और दूध या पानी के साथ न मिलाएं वरना डाइजेशन खराब हो सकता है।
READ MORE - सर्दियों में लाल गोंद देगा गर्माहट जाने यूज करने का तरीका , फायदे और सावधानियां