एलोवेरा सिर्फ घर नहीं बल्कि सेहत को भी रखेगा तरोताजा जानें फायदे और यूज करने का तरीका

एलोवेरा जेल हम सभी के घर में नॉर्मली होता है लेकिन इसमें जो औषधीय गुण होते हैं उसे आप अपनी स्किन , बाल और यहां तक की डाइजेस्टिव सिस्टम जैसे तंत्र के लिए भी काम में ले सकते हैं इसकी पत्तियों का जेल बहुत यूजफुल होता है

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Oct 3, 2025 • 8:38 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
6 months ago
एलोवेरा सिर्फ घर नहीं बल्कि सेहत को भी रखेगा तरोताजा जानें फायदे और यूज करने का तरीका
एलोवेरा जेल हम सभी के घर में नॉर्मली होता है लेकिन इसमें जो औषधीय गुण होते हैं उसे आप अपनी स्किन , बाल और यहां तक की डाइजेस्टिव सिस्टम जैसे तंत्र के लिए भी काम में ले सकते हैं इसकी पत्तियों का जेल बहुत यूजफुल होता है
Full Story: https://newstvindia.in/lifestyle/health/aloe-vera-will-not-only-keep-the-home-but-also-the-health-learn-the-benefits-and-how-to-use
https://newstvindia.in/lifestyle/health/aloe-vera-will-not-only-keep-the-home-but-also-the-health-learn-the-benefits-and-how-to-use
Copied
एलोवेरा सिर्फ घर नहीं बल्कि सेहत को भी रखेगा तरोताजा जानें फायदे और यूज करने का तरीका
The News Tv India Official

एलोवेरा सिर्फ घर नहीं बल्कि सेहत को भी रखेगा तरोताजा जानें फायदे और यूज करने का तरीका 

एलोवेरा को हम सभी अपने घर में सजावट के पौधे के तौर पर रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे की पत्तियों में काफी औषधीय गुण भी होते हैं जो हमारे शरीर और हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट होते है इन्हें आप किस तरह से यूज में ले सकते हैं और इसके क्या उपयोग होते हैं इसके बारे में डिटेल में इस आर्टिकल में आपको सारी जानकारी देते हैं। 

एलोवेरा पौधे का जेल 

हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा एक कांटेदार पत्तियों वाला पौधा है जिसकी पत्तियों के भीतर ट्रांसपेरेंट जेल पाया जाता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस जेल में काफी मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो हमारे शरीर के लिए उपयोगी होता है इसके अलावा इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है।  

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

स्किन को मिलेगा ग्लो 

एलोवेरा जेल हमारी स्क्रीन के लिए बहुत ही ज्यादा यूजफुल होता है। एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और अंदर से नमी बनाए रखती है। यह डेड स्किन हटाकर स्किन को नेचुरल ग्लो देता है और स्किन को तरोताजा रखने का काम भी करता है। 

The News Tv India Official

पिंपल्स और दाग-धब्बे होंगे दूर

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स को फैलने से रोकते हैं। अगर आप बार-बार होने वाली पिंपल्स से परेशान है तो आपको इसको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। फेस पर नियमित रूप से जेल लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे हल्के होते हैं। 

READ MORE - आज World Heart Day 2025 पर जानें हार्ट को सुरक्षित रखने के तरीके और इससे जुड़ी सावधानियां

धूप से होने वाले सनबर्न में यूजफुल

गर्मियों में धूप से जली हुई त्वचा पर एलोवेरा लगाने से जलन और लालिमा कम होती है। इसका ठंडा प्रभाव आपकी स्किन को हील करता है और सनबर्न को जल्द ठीक करता हैं।

The News Tv India Official

एजिंग इफेक्ट को करता है कम

अगर आपका उम्र में ही एजिंग इफेक्ट से परेशान है तो यह उसमें भी यूजफुल है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को झुर्रियों से बचाते हैं। अगर आप इस नियमित रूप से अपने स्किन पर अप्लाई करते हैं तो आपकी स्किन काफी टाइट बनी रहती है और नामी रहने से आपकी स्किन पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती हैं। 

बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर

अगर आप अपने ड्राई बालों से परेशान है तो उसके लिए भी आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा का उपयोग बालों पर करने से रूसी कम होती है और स्कैल्प हेल्थी बनता है। इसे हेयर मास्क की तरह लगाने से बाल मुलायम और मजबूत हो जाते हैं। इससे आपके बालों में चमक भी आती है। 

The News Tv India Official

डाइजेस्टिव सिस्टम में उपयोगी 

यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी काफी यूजफुल होता है और काफी लोगों के इसके बारे में जानकारी भी होती है इसलिए वह इसका जूस पीते हैं। अगर एलोवेरा जूस का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह पाचन को बढ़िया करता है। 

एलोवेरा इस्तेमाल करने का सही तरीका

अगर आप इसे यूज करने का सोच रहे हैं तो पहले इसके यूज करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। 

• फेस पर ग्लो के लिए चेहरे पर सीधा एलोवेरा जेल लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

• बालों के लिए नारियल तेल या दही में मिलाकर इसका हेयर पैक बनाएं।

• वहीं स्किन पर सनबर्न या जलन हो तो सीधे ताजा जेल लगाएं।

• इसका जूस पीने के लिए मार्केट से मिलने वाला शुद्ध एलोवेरा जूस लें और लिमिटेड सेवन करें अगर आपका कोई ट्रीटमेंट चल रहा हो तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले। 

READ MORE - युवाओं में लगातार बढ़ रहा एजिंग इफेक्ट बन रहा है समस्या जानें एजिंग इफेक्ट को कम करने के उपाय

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications