गर्मियों में बॉडी को रखें हाइड्रेटेड वरना उठाने पड़ सकते है भारी नुकसान जानें टिप्स

गर्मियों में डिहाइड्रेशन के वजह से कई बार चक्कर , घबराहट और थकान जैसे सिंप्टम्स सामने आते है जिस पर आपको टाइम पर ध्यान देना चाहिए। कुछ टिप्स से आप आसानी से इस से बच सकते है।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Mar 11, 2026 • 11:12 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
16 days ago
गर्मियों में बॉडी को रखें हाइड्रेटेड वरना उठाने पड़ सकते है भारी नुकसान जानें टिप्स
गर्मियों में डिहाइड्रेशन के वजह से कई बार चक्कर , घबराहट और थकान जैसे सिंप्टम्स सामने आते है जिस पर आपको टाइम पर ध्यान देना चाहिए। कुछ टिप्स से आप आसानी से इस से बच सकते है।
Full Story: https://newstvindia.in/lifestyle/health/keep-the-body-hydrated-in-the-summer-or-you-may-have-to-carry-heavy-losses-learn-tips
https://newstvindia.in/lifestyle/health/keep-the-body-hydrated-in-the-summer-or-you-may-have-to-carry-heavy-losses-learn-tips
Copied
गर्मियों में बॉडी को रखें हाइड्रेटेड वरना उठाने पड़ सकते है भारी नुकसान जानें टिप्स
News Tv India Official

गर्मियों में बॉडी को रखें हाइड्रेटेड वरना उठाने पड़ सकते है भारी नुकसान जानें टिप्स 

गर्मियों में हमें सबसे ज्यादा नुकसान बॉडी के डिहाइड्रेशन से होता है और कई बार हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से पूरी बॉडी इफेक्टेड हो जाती है तो आपको गर्मियों में पानी पीने के साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपकी बॉडी डिहाइड्रेट ना हो इसके कुछ टिप्स आप को इस आर्टिकल में डिटेल्स में बताते हैं। 

पानी पीने का रखें ध्यान

गर्मियों की तेज धूप में बॉडी को सबसे ज्यादा नुकसान डिहाइड्रेशन से होता है और इसके लिए आपको डेली कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• इसके लिए सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से शरीर की पुरानी प्यास बुझती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर पसीना ज्यादा आ रहा है तो पानी भी ज्यादा पिएं। 

फल-सब्जियों से नैचुरल हाइड्रेशन

पानी के अलावा फल और सब्जियां बॉडी को हाइड्रेट रखने का का काम करती है। तरबूज, खीरा, संतरा और नारियल पानी जैसे चीजें 90% से ज्यादा पानी से भरी होती हैं। 

• इन्हें सलाद बना लें या जूस के तौर पर पिएं ये इलेक्ट्रोलाइट्स भी देते हैं जो पसीने से निकल जाते हैं। वहीं गर्मी में एक प्लेट फ्रेश फ्रूट चाट खाने से न सिर्फ प्यास बुझेगी बल्कि विटामिन्स से आपको फ्रेश भी फील होगा। 

News Tv India Official

बनाएं इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस 

गर्मी में पसीना बहने से नमक, पोटैशियम जैसे मिनरल्स बॉडी से बाहर चले जाते हैं इसलिए सिर्फ पानी से काम पूरा नहीं होगा। ऐसे में नमक-चीनी का ORS बनाएं या नींबू पानी में चुटकी भर नमक मिला कर पी लें। 

• नारियल पानी या छाछ पीना भी आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस में नैचुरली इलेक्ट्रोलाइट्स रिच होते हैं। इससे मसल्स क्रैंप और वीकनेस जैसी प्रॉब्लम्स दूर रहेंगी।

News Tv India Official

READ MORE - Chia Seed Gel में है कई लाभकारी न्यूट्रिएंट्स फायदे सुन रह जाएंगे हैरान

मीठे ड्रिंक्स से बचें

अगर आप गर्मियों में मीठे ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स बहुत ज्यादा पीते हैं तो आपको अपनी सादात को चेंज कर लेना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस लगते तो कूलिंग हैं लेकिन इनमें शुगर ज्यादा होती है जो डिहाइड्रेशन बढ़ाती है।

• इसके बजाय घर का नींबू पानी, जलजीरा या छाछ चुनें। ये टेस्टी भी हैं और बॉडी को सही हाइड्रेशन देते हैं। अगर आप एक हफ्ते भी इसे ट्राई करते है तो आपको फर्क देखने को मिल जाएगा। 

News Tv India Official

READ MORE - ज्यादा क्रिएटिन लेना पड़ सकता है भारी जानें इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स डिटेल्स में

एक्सरसाइज के दौरान खास ध्यान

कुछ लोगों को जिम जाने का बहुत शौक होता है या कोई बहुत एक्सरसाइज करते हैं तो उन्हें तो पानी का गर्मियों में और भी ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में वॉकिंग या जिम करने वाले लोग पसीना ज्यादा बहाते हैं इसलिए एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले और हर 15 मिनट में पानी सिप करें। 

• स्पोर्ट्स ड्रिंक की बजाय नमक लेमन वॉटर यूज करें। अगर ज्यादा थकान लगे तो रुक जाएं वरना डिहाइड्रेशन और फास्ट हो सकता है। 

घरेलू ड्रिंक्स रेसिपीज करें ट्राई 

अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको बाहर की ड्रिंक पीना ही जरूरी नहीं है अगर आप चाहे तो घर पर भी यह ड्रिंक बना सकते हैं। इस के लिए एक ग्लास पानी में आधा नींबू, चुटकी नमक-चीनी, पुदीना मिला कर पीएं। इस के अलावा दही फेंटकर जीरा-नमक डाल कर भी पी सकते है। 

READ MORE - हेयर डाई के साइड इफेक्ट्स से हो सकते है कई नुकसान जानें डिटेल्स में

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications