भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत: भारतीय सामानों पर अमेरिकी शुल्क घटकर 18% हुआ, मंत्रियों ने बताया ऐतिहासिक

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को अंतिम रूप दिए जाने के बाद देश के राजनीतिक गलियारों और उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 7, 2026 • 10:38 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत: भारतीय सामानों पर अमेरिकी शुल्क घटकर 18% हुआ, मंत्रियों ने बताया ऐतिहासिक
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को अंतिम रूप दिए जाने के बाद देश के राजनीतिक गलियारों और उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है।
Full Story: https://newstvindia.in/india/india-us-trade-deal-welcome-us-tariffs-on-indian-goods-reduced-to-18-ministers-say-historic
https://newstvindia.in/india/india-us-trade-deal-welcome-us-tariffs-on-indian-goods-reduced-to-18-ministers-say-historic
Copied
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत: भारतीय सामानों पर अमेरिकी शुल्क घटकर 18% हुआ, मंत्रियों ने बताया ऐतिहासिक
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत: भारतीय सामानों पर अमेरिकी शुल्क घटकर 18% हुआ, मंत्रियों ने बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली : अमेरिका और भारत द्वारा एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को इस डील का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि भारत विश्व भर में व्यापारिक संबंधों का सक्रिय रूप से विस्तार कर रहा है। समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्रेड डील का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विश्व भर में व्यापारिक संबंधों का सक्रिय रूप से विस्तार कर रहा है। हम कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर रहे हैं। इससे निवेश आएगा और हमारी अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। हम ऐसे सभी व्यापार समझौतों का स्वागत करते हैं और इन्हें संभव बनाने के लिए काम करने वालों को धन्यवाद देते हैं।

वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत है और व्यापारिक साझेदारियां तेजी से विस्तार कर रही हैं। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। हमने कई देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ बातचीत पूरी की है। इससे भारत के उद्योगों और व्यवसायों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।"

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान
NEW
flash_on
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग; आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के दिए निर्देश
flash_on
G7 Foreign Ministers Meeting 2026: जयशंकर और यूक्रेनी विदेश मंत्री की पेरिस में वार्ता; पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक व्यापार मार्गों पर चर्चा
flash_on
सरकार ने क्यों घटाई ₹10 एक्साइज ड्यूटी? जानें आम जनता पर इसका असर और तेल कंपनियों का गणित
flash_on
Excise Duty Cut: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया टैक्स, फिर भी क्यों नहीं कम हुए दाम?
flash_on
West Asia Crisis: पीएम मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक; 7 सशक्त समूहों के साथ भारत ने तैयार किया 'सुरक्षा कवच'
flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह ढांचा भारत के हितों की रक्षा करता है और उत्पादकों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, "अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा स्पष्ट रूप से भारत के हितों की रक्षा करता है। यह विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जवाब देता है। भारतीय उत्पादकों और निर्यातकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि भारत ने अब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ नौ प्रमुख व्यापार समझौते किए हैं।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने आगे कहा कि इस समझौते से विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलने और वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications