अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, विमान टेकऑफ के दो मिनट बाद गिरा
अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही एयर इंडिया की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का दुखद निधन हो गया। वे फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सवार थे।
अहमदाबाद : अहमदाबाद में हुए दर्दनाक एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ, जब एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट ने लंदन के लिए टेकऑफ किया था। उड़ान भरने के मात्र दो मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टेकऑफ के दो मिनट बाद हादसा
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की यह फ्लाइट दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुई थी। लेकिन 1:40 पर, यानी महज दो मिनट बाद ही, विमान 625 फीट की ऊंचाई पर पहुँचते ही मेघानीनगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppविमान में मौजूद थे विजय रुपाणी
बताया गया है कि विजय रुपाणी लंदन यात्रा के लिए इस फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सवार थे। हादसे के बाद से ही उनकी स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ था। लेकिन देर शाम भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने उनकी मौत की पुष्टि की।
परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा:
“विजय भाई रुपाणी जी के दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में निधन की खबर अत्यंत दुखद है। गुजरात ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है।”
फ्लाइट में 230 यात्री, 12 क्रू सदस्य
इस अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें
- 169 भारतीय नागरिक,
- 53 ब्रिटिश नागरिक,
- और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।
इसके अलावा विमान में 12 क्रू सदस्य भी मौजूद थे।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा, “यह त्रासदी हम सभी को स्तब्ध और दुखी कर गई है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं।”