राज ठाकरे-उद्धव गठबंधन की अटकलों पर फडणवीस का बयान: "इसमें बुरा मानने की क्या बात है?"
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के संभावित गठबंधन की चर्चा इन दिनों सियासी गलियारों में जोरों पर है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस पर बड़ा बयान सामने आया है।
मुंबई — महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के संभावित गठबंधन की चर्चा इन दिनों सियासी गलियारों में जोरों पर है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस पर बड़ा बयान सामने आया है।
Devendra Fadnavis ने जताई सकारात्मक प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों नेताओं की संभावित नजदीकी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
"अगर बिछड़े हुए लोग साथ आते हैं और उनके बीच विवाद खत्म होता है तो यह अच्छी बात है। इसमें बुरा मानने जैसी कोई बात नहीं है। लेकिन इस पर हम क्या कह सकते हैं? किसी ने ऑफर दिया, किसी ने जवाब दिया – यह उनका आपसी मामला है।"
BMC चुनाव को लेकर किया जीत का दावा
फडणवीस ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election) को लेकर कहा,
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp"चाहे बीएमसी हो या कोई भी स्थानीय निकाय चुनाव, बीजेपी के नेतृत्व में हमारी महायुति यह सारे चुनाव जीतने जा रही है। महायुति की विजय निश्चित है।"
विपक्ष का बयान: "राजनीति अलग है, बातचीत निजी होनी चाहिए"
विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने इस संभावित गठबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,
"राज और उद्धव भाई हैं, लेकिन उनकी राजनीति अलग-अलग है। अगर उन्हें साथ आना है, तो यह बात सार्वजनिक नहीं, निजी तौर पर होनी चाहिए। यह टीवी पर बहस का विषय नहीं है।"
राज ठाकरे ने रखी गठबंधन की पेशकश
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने 19 अप्रैल को बयान दिया कि,
"अगर महाराष्ट्र के हित में उद्धव ठाकरे के साथ आना पड़े, तो मैं तैयार हूं।"
हालांकि, इस बयान के बाद उद्धव गुट ने मनसे के सामने कुछ शर्तें रखी हैं, जिससे मामला अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।