'नदिया के पार' की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग: 'जोगी जी धीरे-धीरे' पर थिरक कर ताजा की पुरानी यादें

अभिनेत्री साधना सिंह ने होली 2026 पर 'नदिया के पार' की यादें ताजा कीं। 'जोगी जी धीरे-धीरे' गाने पर थिरकते हुए शेयर किया वीडियो। राजश्री प्रोडक्शंस की विरासत हुई ताजा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 4, 2026 • 12:22 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
23 days ago
'नदिया के पार' की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग: 'जोगी जी धीरे-धीरे' पर थिरक कर ताजा की पुरानी यादें
अभिनेत्री साधना सिंह ने होली 2026 पर 'नदिया के पार' की यादें ताजा कीं। 'जोगी जी धीरे-धीरे' गाने पर थिरकते हुए शेयर किया वीडियो। राजश्री प्रोडक्शंस की विरासत हुई ताजा।
Full Story: https://newstvindia.in/entertainment-news/nadia-ke-paar-resonates-with-holi-melody-jogi-ji-gently-throws-fresh-memories
https://newstvindia.in/entertainment-news/nadia-ke-paar-resonates-with-holi-melody-jogi-ji-gently-throws-fresh-memories
Copied
'नदिया के पार' की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग: 'जोगी जी धीरे-धीरे' पर थिरक कर ताजा की पुरानी यादें
'नदिया के पार' की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग: 'जोगी जी धीरे-धीरे' पर थिरक कर ताजा की पुरानी यादें

मुंबई : होली का पर्व आते ही बॉलीवुड के कई पुराने गाने फिर से सुर्खियां बटोरने लगते हैं। इन्हीं में से एक सदाबहार गाना 'जोगी जी धीरे धीरे'। इस गाने पर अभिनेत्री साधना सिंह और सचिन पिलगांवकर ने मिलकर शानदार अभिनय किया था। वहीं, इसका गाना आज भी हर घर, मोहल्ले और महोत्सव में बजता है और लोगों को मस्ती से भर देता है।

होली के पावन पर्व पर अभिनेत्री साधना सिंह को पुरानी यादों में फिर से डूबने का मौका मिला। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साधना उसी पुराने स्टाइल में एक्सप्रेशन और डांस के साथ नजर आईं। वे "जोगी जी धीरे-धीरे" गाने पर नाच रही हैं और पुरानी यादों को जीवंत कर रही हैं।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
NEW
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
flash_on
एल्विश यादव का 'सिस्टम' अब सड़कों पर: हरे ट्रैक्टर के साथ गुरुग्राम के 'राव साहब' का नया वीडियो वायरल
flash_on
पुण्यतिथि विशेष: पिता की मदद के लिए बने इलेक्ट्रीशियन, संघर्ष से शुरू सफर ने बनाया 'संगीत का रवि'
flash_on
बर्थडे स्पेशल: जब भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देख नर्वस हो गई थीं संगीत की 'साधना'

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

अभिनेत्री ने लिखा, "पहले की होली और आज की होली। कुछ रंग ऐसे होते हैं जो कभी फीके नहीं पड़ते। 'जोगी जी धीरे-धीरे' गाना हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। उस गाने में हंसी-मजाक, छेड़छाड़ और गांव की सच्ची गर्मजोशी थी। सब कुछ इतना असली और दिल से जुड़ा हुआ लगता था। हर होली पर मुझे 'नदिया के पार' की शूटिंग के वे खूबसूरत दिन याद आते हैं। वह समय ऐसा था जब रंग बहुत सादे थे, भावनाएं सच्ची थीं और प्यार थोड़ा शर्मीला लेकिन बहुत गहरा होता था। आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी होली मासूमियत, खुशी और ऐसी मुस्कान से भरी हो जो हमेशा दिल में बनी रहे।"

बता दें कि यह साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नदिया के पार' में फिल्माया गया था। इस गाने में अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री साधना सिंह (जिन्होंने गुंजा का किरदार निभाया था) ने शानदार अभिनय किया था, जिसे देखकर लोग आज भी उस गांव के माहौल में डूब जाते हैं।

गाने को चंद्राणी मुखर्जी, हेमलता और जसपाल सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स रविंद्र जेन और म्यूजिक रविंद्र जेन ने लिखे हैं। 'नदिया के पार' फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस की थी, जिसका निर्देशन गोविंद मूनिस ने किया था। संगीत रवींद्र जैन ने दिया था और गाने को हेमलता, जसपाल सिंह, चंद्राणी मुखर्जी ने गाया था। यह गाना गांव की सादगी, मासूम प्यार और होली की मस्ती को बखूबी दिखाता है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications