'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम! 3 दिन में 121 करोड़ पार; 'दंगल' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर-1

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 'गदर 2' और 'बाहुबली 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। जानें 3 दिनों का कुल कलेक्शन।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 26, 2026 • 12:08 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम! 3 दिन में 121 करोड़ पार; 'दंगल' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर-1
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 'गदर 2' और 'बाहुबली 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। जानें 3 दिनों का कुल कलेक्शन।
Full Story: https://newstvindia.in/entertainment-news/border-2-hits-the-box-office-crosses-121-crore-in-3-days-dangal-and-baahubali-2-break-records-no-1
https://newstvindia.in/entertainment-news/border-2-hits-the-box-office-crosses-121-crore-in-3-days-dangal-and-baahubali-2-break-records-no-1
Copied
'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम! 3 दिन में 121 करोड़ पार; 'दंगल' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर-1
'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम! 3 दिन में 121 करोड़ पार; 'दंगल' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर-1

मुंबई : सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ी हुई है। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 121 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। देशभक्ति, जज्बे और बड़े सितारों की दमदार मौजूदगी ने इस फिल्म को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'बॉर्डर 2' ने बेहद शानदार शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसमें और तेजी आई और कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। असली धमाका तीसरे दिन देखने को मिला, जब इस वॉर ड्रामा ने करीब 54.5 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

इन आंकड़ों के साथ 'बॉर्डर 2' ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह महज तीन दिनों में सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने 'जाट' और 'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
NEW
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
flash_on
एल्विश यादव का 'सिस्टम' अब सड़कों पर: हरे ट्रैक्टर के साथ गुरुग्राम के 'राव साहब' का नया वीडियो वायरल
flash_on
पुण्यतिथि विशेष: पिता की मदद के लिए बने इलेक्ट्रीशियन, संघर्ष से शुरू सफर ने बनाया 'संगीत का रवि'
flash_on
बर्थडे स्पेशल: जब भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देख नर्वस हो गई थीं संगीत की 'साधना'

साल 2025 की फिल्मों की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने ओपनिंग वीकेंड पर कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। इसने 'धुरंधर', 'थामा', 'हाउसफुल 5', 'सिकंदर' और 'सैयारा' जैसी फिल्मों के शुरुआती वीकेंड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

तीसरे दिन की कमाई के मामले में भी 'बॉर्डर 2' ने इतिहास रच दिया। इसने 'दंगल', 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'केजीएफ 2' और 'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माण में शामिल हैं।

'बॉर्डर 2' 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसे नए दौर की कहानी और भावनाओं के साथ पेश किया गया है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications