घर बैठे आसानी से हटाएं पुरानी से पुरानी टैनिंग जानें कारण और रोकने के उपाय
Tanning के वजह से हमारा स्किन कलर काफी अलग हो जाता है इसे दूर करने के लिए आप कई तरह के फेसपैक घर पर ही बना कर यूज कर सकते है जो आपकी स्किन की टैनिन को कम करेंगे।
घर बैठे आसानी से हटाएं पुरानी से पुरानी टैनिंग जानें कारण और रोकने के उपाय
कई बार टैनिंग के वजह से स्किन बहुत ज्यादा डल हो जाती है और स्किन का वो एरिया काफी अलग हो जाता है या अलग ही दिखता है। टैनिंग के कई सारे कारण होते है और इसे शुरू में ही रोकना आसान होता है। आप कई होम रेमेडीज को यूज करके भी पुरानी से पुरानी टैनिंग हटा सकते है।
कैसे होती है टैनिंग
टैनिंग तब होती है जब सूरज की यूवी किरणें हमारी स्किन में मेलानिन नामक पिगमेंट को बढ़ा देती हैं। इस पिगमेंट से स्किन को कुछ नुकसान नहीं होता है लेकिन इससे चेहरा और बॉडी काली दिखने लगती है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp• वहीं गर्मी के मौसम में लंबे समय तक धूप में रहने से यह प्रॉब्लम नॉर्मल हो जाती है। अगर आप सही होम रेमेडीज यूज करते है तो इसे आसानी से हटाया जा सकता है।
टैनिंग रोकने के उपाय
टैनिंग रोकने के कुछ आसान से उपाय है जिस से आप आसानी से इसे रोक सकते है। सबसे पहले धूप में निकलते समय छाता या स्कार्फ का यूज करें।
• आपको दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए ताकि स्किन हाइड्रेट रहे। वहीं रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इन आदतों से Tanning की प्रॉब्लम कम हो जाती है।
READ MORE - जानें घर पर चुकंदर से लिप बाम बनाने का आसान तरीका होंठ रहेंगे नेचुरली पिंक
दही और हल्दी का फेस पैक
दही और हल्दी का फेसपैक आपकी टैनिंग को दूर करने में काफी हेल्पफुल रहेगा। इस के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा दही लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
• इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो लें। इस में दही स्किन को ठंडक देता है और हल्दी टैनिंग कम करती है। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार यूज करें।
नींबू और शहद का मिक्सर
नींबू और शहद अपने अपने गुणों को लिए हुए होता है। इस के लिए नींबू का आधा चम्मच रस निकालें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो दें। इस में नींबू नेचुरल ब्लीचिंग का काम करता है जबकि शहद स्किन की नमी बनाए रखता है।
• अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए ये बहुत ही कम क्वांटिटी में यूज करना चाहिए।
READ MORE - कद्दू का सूप टैस्ट के साथ देगा भरपूर फायदे आज से ही डाइट में करें शामिल
खीरा और दूध का लेप
खीरा और दूध का लेप भी स्किन के लिए काफी अच्छा रहता है इसे तैयार करने के लिए खीरे को कद्दूकस करें और इसमें दो चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
• इस के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। इस में खीरा ठंडक देता है और दूध स्किन को गोरा बनाता है।
बेसन और गुलाब जल का पैक
बेसन और गुलाब जल भी स्किन के लिए काफी अच्छे होते है इस के लिए दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
• इसे लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। इस में बेसन डेड स्किन हटाता है और फेस पर न्यू ग्लो लाता है। इस के डेली यूज से रंगत निखरती है।
READ MORE - गुड़ वाली चाय के होंगे कई फायदे जानें चाय बनाने का आसान तरीका