पंजाब में कांग्रेस का 'अंडर 50' फॉर्मूला: भूपेश बघेल का बड़ा एलान "आधी टिकटें युवाओं को, अंतिम फैसला हाईकमान का"
जाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि 50% टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को दिए जाएंगे। टिकटों का अंतिम चयन केवल कांग्रेस हाईकमान करेगा।
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का खुलासा करते हुए 'युवा और समावेशी' कार्ड खेला है। चंडीगढ़ में जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों के बाद बघेल ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार "अंडर 50 फॉर्मूला" पर काम करेगी, जिसके तहत 50% टिकट 50 वर्ष से कम आयु के युवाओं और नए चेहरों को दिए जाएंगे।
अनुशासन और हाईकमान का वर्चस्व बघेल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि टिकट वितरण और विधायक दल के नेता (CLP Leader) के चयन में कोई बाहरी दबाव या स्थानीय गुटबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची केवल पार्टी हाईकमान (मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी) द्वारा ही तय की जाएगी। उनका यह बयान राज्य इकाई में चल रही आपसी खींचतान को थामने और केंद्रीय नेतृत्व की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
सामाजिक न्याय पर जोर टिकट वितरण में केवल उम्र ही नहीं, बल्कि SC, ST, OBC और महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बघेल ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग को उनकी जनसंख्या और हक के अनुसार प्रतिनिधित्व देकर 'सोशल इंजीनियरिंग' के माध्यम से सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp