'बॉर्डर-2' की 'धनवंती' मेधा राणा ने लिया असली नायिका का आशीर्वाद, साझा की मेजर होशियार सिंह दहिया की वीरता की कहानियां

23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर-2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में जहाँ वरुण धवन ने परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं उनकी पत्नी धनवंती देवी के रूप में मेधा राणा की सादगी और अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 29, 2026 • 6:06 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
'बॉर्डर-2' की 'धनवंती' मेधा राणा ने लिया असली नायिका का आशीर्वाद, साझा की मेजर होशियार सिंह दहिया की वीरता की कहानियां
23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर-2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में जहाँ वरुण धवन ने परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं उनकी पत्नी धनवंती देवी के रूप में मेधा राणा की सादगी और अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है।
Full Story: https://newstvindia.in/entertainment-news/border-2-dhanwanti-medha-rana-takes-blessings-of-real-heroine-shares-stories-of-major-hoshiar-singh-dahiya-s-bravery
https://newstvindia.in/entertainment-news/border-2-dhanwanti-medha-rana-takes-blessings-of-real-heroine-shares-stories-of-major-hoshiar-singh-dahiya-s-bravery
Copied
'बॉर्डर-2' की 'धनवंती' मेधा राणा ने लिया असली नायिका का आशीर्वाद, साझा की मेजर होशियार सिंह दहिया की वीरता की कहानियां
'बॉर्डर-2' की 'धनवंती' मेधा राणा ने लिया असली नायिका का आशीर्वाद, साझा की मेजर होशियार सिंह दहिया की वीरता की कहानियां

मुंबई : सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर-2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है और दर्शक भी फिल्म के कायल हो चुके हैं।

'बॉर्डर-2' में चार अलग-अलग सैनिकों की जिंदगी और संघर्ष को दिखाया गया है, जिसमें मेजर होशियार सिंह दहिया के जीवन को भी पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल वरुण धवन ने प्ले किया है, जबकि उनकी धनवंती देवी का रोल मेधा राणा ने प्ले किया है। अब फिल्म की रिलीज के बाद अभिनेत्री मेघा राणा पहली बार धनवंती देवी से मिली हैं।

मेधा राणा फिल्म की शूटिंग से पहले धनवंती देवी से मिल नहीं पाई थीं, लेकिन अब उन्हें उनसे मिलने का अवसर मिला है। अभिनेत्री साहसी और चुलबुली धनवंती देवी से मिलकर काफी खुश हैं, जिन्होंने उन्हें स्वर्गीय मेजर के बुलंद हौसलों की कई कहानियां सुनाईं। मुलाकात की कुछ फोटोज को मेधा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे स्वर्गीय मेजर (बाद में कर्नल) होशियार सिंह दहिया, पीवीसी की पत्नी धनवंती देवी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे शक्ति और साहस की प्रतीक, दृढ़ता की मिसाल और आशा एवं प्रेरणा की किरण थीं। मेरा चरित्र उनके जीवन के अनुभवों से प्रेरित है।"

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
NEW
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
flash_on
एल्विश यादव का 'सिस्टम' अब सड़कों पर: हरे ट्रैक्टर के साथ गुरुग्राम के 'राव साहब' का नया वीडियो वायरल
flash_on
पुण्यतिथि विशेष: पिता की मदद के लिए बने इलेक्ट्रीशियन, संघर्ष से शुरू सफर ने बनाया 'संगीत का रवि'
flash_on
बर्थडे स्पेशल: जब भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देख नर्वस हो गई थीं संगीत की 'साधना'

उन्होंने आगे लिखा, "धनवंती देवी से मिलना मेरे लिए एक अद्भुत और दिल को छू लेने वाला अनुभव रहा। दुर्भाग्यवश, शूटिंग से पहले उनसे मिलना संभव नहीं हो पाया, लेकिन जब उनसे मुलाकात हुई तो मैंने उन्हें बेहद प्रेरणादायक और विनम्र पाया। 86 वर्ष की आयु में भी उनकी ऊर्जा और उत्साह सचमुच प्रेरणादायक है। वे जीवंत, उत्साही, चुलबुली और ऊर्जा से भरपूर हैं। उन्होंने अपने पति की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और युद्ध के दौरान उनके निडर नेतृत्व के बारे में जो कहानियां सुनाईं, वे बेहद प्रेरणादायक और भावपूर्ण थीं। मैंने हमारी बातचीत के हर पल को संजोकर रखा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मेधा ने आगे लिखा, "शूटिंग के समय मिल नहीं पाए थे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैंने बॉर्डर-2 में उनके वास्तविक जीवन के किरदार के साथ न्याय किया है।"

बता दें कि फिल्म में मेधा वरुण धवन की पत्नी बनी है, जिसमें उन्हें गांव की सीधी लेकिन चुलबुली लड़की के रूप में दिखाया गया है। पर्दे पर दोनों की प्यारी लव स्टोरी और प्यार भरे लम्हों को भी दिखाया गया है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications