दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय में मामूली बढ़त; $36,855 के साथ वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर

बैंक ऑफ कोरिया के अनुसार 2025 में दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति GNI 0.3% बढ़ी। ताइवान और जापान से पिछड़ा कोरिया। 2027 तक $40,000 का लक्ष्य।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 10, 2026 • 9:57 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
17 days ago
दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय में मामूली बढ़त; $36,855 के साथ वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर
बैंक ऑफ कोरिया के अनुसार 2025 में दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति GNI 0.3% बढ़ी। ताइवान और जापान से पिछड़ा कोरिया। 2027 तक $40,000 का लक्ष्य।
Full Story: https://newstvindia.in/international/minor-increase-in-south-korea-s-per-capita-income-ranked-sixth-globally-with-36-855
https://newstvindia.in/international/minor-increase-in-south-korea-s-per-capita-income-ranked-sixth-globally-with-36-855
Copied
दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय में मामूली बढ़त; $36,855 के साथ वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर
दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय में मामूली बढ़त; $36,855 के साथ वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर

सियोल : केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय 2025 में 0.3 प्रतिशत बढ़कर 36,000 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कोरियाई वॉन के मूल्यह्रास ने वास्तविक मजबूत आय वृद्धि को संतुलित कर दिया।

केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ कोरिया के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कोरिया की नाममात्र प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय पिछले वर्ष 36,855 डॉलर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.3 प्रतिशत वृद्धि है।

योनहेप न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोरियाई वॉन जीएनआई 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 52.42 मिलियन वॉन हो गई।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
NEW
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह
flash_on
कोलंबिया में सेना का हर्क्यूलीस C-130 विमान क्रैश: 66 सैनिकों की मौत, अमेजन के घने जंगलों में मची चीख-पुकार
flash_on
ईरान-अमेरिका संकट: ट्रंप का दावा- 'ईरान ने खुद किया समझौता के लिए संपर्क', तेहरान का बातचीत से साफ इनकार
flash_on
चीन की ओर बढ़ा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की तरफ: 'एक्वा टाइटन' की न्यू मंगलौर पोर्ट पर एंट्री, ऊर्जा संकट में बड़ी राहत

यह आंकड़ा पहली बार 2014 में 30,000 डॉलर पार कर गया था। इसके बाद यह लगातार बढ़ता रहा और 2021 में लगभग 38,000 डॉलर तक पहुँच गया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

2022 में यह घटकर 35,000 डॉलर के स्तर पर आ गया लेकिन 2023 में फिर 36,195 डॉलर तक उभर गया। 2024 में वृद्धि धीमी होकर 1.5 प्रतिशत और 2025 में केवल 0.3 प्रतिशत रही, जिससे यह लगातार तीसरे वर्ष 36,000 डॉलरके स्तर पर बनी रही।

नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (डीजीपी) 2025 में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 2,663.3 ट्रिलियन वॉन तक पहुँच गया, लेकिन डॉलर के हिसाब से यह कमजोर वॉन के कारण 0.1 प्रतिशत गिरकर 1.87 ट्रिलियन डॉलर रह गया।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, पिछले वर्ष डॉलर के मुकाबले कोरियाई वॉन का मूल्य 4.3 प्रतिशत गिरा, जिसका कारण विदेशी मुद्रा की आपूर्ति और मांग में असंतुलन और स्थानीय निवेशकों द्वारा भारी विदेशी प्रतिभूति निवेश जैसे कई कारक थे।

बैंक ऑफ कोरिया के राष्ट्रीय आय विभाग के प्रमुख किम ह्वा यंग ने कहा, “ताइवान की प्रति व्यक्ति जीएनआई 2025 में 40,585 डॉलर रही, क्योंकि सेमीकंडक्टर उद्योग से उन्हें बड़ा लाभ मिला।”

“जापान की प्रति व्यक्ति जीएनआई भी दिसंबर 2025 में बेस-ईयर संशोधन के बाद 38,000 डॉर के स्तर तक बढ़ गई।” 50 मिलियन या उससे अधिक जनसंख्या वाले देशों में दक्षिण कोरिया अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और इटली के बाद छठे स्थान पर है।

अधिकारी ने कहा, “अगर वॉन-डॉलर विनिमय दर पर कोई नया असर नहीं पड़ता है, तो हमारी प्रति व्यक्ति जीएनआई 2027 तक 40,000 डॉलर पार कर सकती है।”

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications