मकर संक्रांति पर महिलाओं को नहीं मिलेगा 'डबल' तोहफा! चुनाव आयोग ने जनवरी की एडवांस किस्त पर लगाई रोक; जानें क्या है वजह

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण 'माझी लाडकी बहिन योजना' के जनवरी महीने के लाभ पर ब्रेक लग गया है। कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सरकार को निर्देश दिया है कि केवल दिसंबर की किस्त ही दी जा सकती है। जानें क्यों 3,000 रुपए की जगह अब खातों में आएंगे केवल 1,500 रुपए।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 7:38 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
मकर संक्रांति पर महिलाओं को नहीं मिलेगा 'डबल' तोहफा! चुनाव आयोग ने जनवरी की एडवांस किस्त पर लगाई रोक; जानें क्या है वजह
महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण 'माझी लाडकी बहिन योजना' के जनवरी महीने के लाभ पर ब्रेक लग गया है। कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सरकार को निर्देश दिया है कि केवल दिसंबर की किस्त ही दी जा सकती है। जानें क्यों 3,000 रुपए की जगह अब खातों में आएंगे केवल 1,500 रुपए।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/women-will-not-get-a-double-gift-on-makar-sankranti-election-commission-suspends-january-advance-installment-find-out-why
https://newstvindia.in/state-news/women-will-not-get-a-double-gift-on-makar-sankranti-election-commission-suspends-january-advance-installment-find-out-why
Copied
मकर संक्रांति पर महिलाओं को नहीं मिलेगा 'डबल' तोहफा! चुनाव आयोग ने जनवरी की एडवांस किस्त पर लगाई रोक; जानें क्या है वजह
मकर संक्रांति पर महिलाओं को नहीं मिलेगा 'डबल' तोहफा! चुनाव आयोग ने जनवरी की एडवांस किस्त पर लगाई रोक; जानें क्या है वजह

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के जनवरी महीने के लाभ को एडवांस में देने पर रोक लगा दी है। यह फैसला नगर निगम चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर किया गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है। लगभग 1 करोड़ से अधिक लाभार्थी इससे जुड़े हैं।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की दो किस्तें (कुल 3,000 रुपए) लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा करने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा पर विपक्षी कांग्रेस ने आपत्ति जताई और इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव संदेश कोंडविलकर ने राज्य चुनाव आयोग को शिकायत पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि मतदान से ठीक एक दिन पहले (15 जनवरी को 29 नगर निगमों में वोटिंग) इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर करना महिला मतदाताओं को प्रभावित करने जैसा है और यह 'सामूहिक सरकारी रिश्वत' के समान है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
गुजरात सरकार ने किया एक्साइज ड्यूटी में कटौती का स्वागत; सीएम पटेल बोले- 'नागरिक कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता'
NEW
flash_on
Kerala Election 2026: 'भाजपा के साथ कोई गुप्त समझौता नहीं'; सीएम विजयन ने कांग्रेस के आरोपों को नकारा, बताया 'पुरानी सियासी चाल'
flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
flash_on
पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
flash_on
Gujarat Politics: भाजपा-कांग्रेस के तीन दशकों के शासन पर केजरीवाल का प्रहार; जामनगर में पेश किया विकास का 'पंजाब मॉडल'
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
Bengal Election 2026: 'बंगाल की बेटियों को अब चुप नहीं कराया जाएगा'- धर्मेंद्र प्रधान; आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट मिलने पर छिड़ी सियासी जंग

शिकायत मिलने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल से रिपोर्ट तलब की और स्पष्टीकरण मांगा। मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लाडकी बहिन योजना एक सतत योजना है, जैसे संजय गांधी निराधार योजना और चुनाव घोषणा से पहले शुरू होने वाली ऐसी योजनाओं को आचार संहिता के दौरान जारी रखने की अनुमति है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दिसंबर 2025 की नियमित किस्त (1,500 रुपए) दी जा सकती है, लेकिन जनवरी 2026 की किस्त को एडवांस में जमा नहीं किया जा सकता। साथ ही, नए लाभार्थियों का चयन या कोई अतिरिक्त लाभ भी नहीं दिया जा सकता। आयोग के इस फैसले से सरकार को जनवरी की किस्त 14 जनवरी से पहले ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं मिली।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले कहा था कि यह योजना चुनावी प्रतिबंधों से मुक्त है और महिलाओं को उनका हक मिलता रहेगा। वहीं, कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह योजना के खिलाफ नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले एडवांस पेमेंट को उचित नहीं मानती। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इसे महिला-विरोधी रवैया बताया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications