OPPO A6 5G हुआ 3 वेरिएंट्स में लॉन्च मिलेगी किफायती कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस

OPPO A6 5G को अभी हाल ही में 20 जनवरी 2026 को लांच किया गया है जो की मॉडर्न डिजाइन और लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आया है इसमें तीन यूनिक कलर्स और प्रीमियम कैमरा मिलेगा।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Jan 21, 2026 • 11:15 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
2 months ago
OPPO A6 5G हुआ 3 वेरिएंट्स में लॉन्च मिलेगी किफायती कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस
OPPO A6 5G को अभी हाल ही में 20 जनवरी 2026 को लांच किया गया है जो की मॉडर्न डिजाइन और लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आया है इसमें तीन यूनिक कलर्स और प्रीमियम कैमरा मिलेगा।
Full Story: https://newstvindia.in/technology/the-oppo-a6-5g-has-been-launched-in-3-variants-offering-great-performance-at-an-affordable-price
https://newstvindia.in/technology/the-oppo-a6-5g-has-been-launched-in-3-variants-offering-great-performance-at-an-affordable-price
Copied
OPPO A6 5G हुआ 3 वेरिएंट्स में लॉन्च मिलेगी किफायती कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस
Oppo Official Website

OPPO A6 5G हुआ 3 वेरिएंट्स में लॉन्च मिलेगी किफायती कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस 

OPPO ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट 5G फोन OPPO A6 5G लॉन्च किया है। यह फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो लंबी बैटरी लाइफ और बढ़िया परफॉर्मेंस किफायती कीमत चाहते हैं। यह 20 जनवरी 2026 को लॉन्च हुआ था जिसके बाद से यह लगातार चर्चा में है। 

डिस्प्ले और डिजाइन

OPPO A6 5G में 6.75 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखना काफी स्मूद लगता है। इसके टच सैंपलिंग रेट के वजह से गेमिंग के दौरान तेज रिस्पॉन्स देता है। इस फोन की मोटाई सिर्फ 8.6mm है और वजन करीब 216 ग्राम है यह काफी हल्का भी है। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मॉडर्न लुक मिलेगा प्रोटेक्टिव 

OPPO A6 5G स्मार्टफोन के डिजाइन में मॉडर्न लुक है और यह IP66/IP68/IP69 के साथ आता है जिस से पानी और धूल से अच्छी प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है जो 6nm प्रोसेस पर बना है। यह ऑक्टा कोर प्रोसेसर रोजाना के यूज, मल्टीटास्किंग और लाइट गेमिंग के लिए काफी अच्छा है। इस के साथ ही ColorOS 15 बेस्ड Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स चलता है जो क्लीन और फास्ट इंटरफेस देता है। 

Oppo Official Website

मिलेंगे यूनिक कलर्स 

इसमें आपको काफी यूनिक कलर्स मिलने वाले हैं जो की इसे पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश दिखाएंगे इन कलर्स में Sapphire Blue, Ice White और Sakura Pink ऑप्शन शामिल हैं।

READ MORE - boAt Nirvana Crown ईयरबड सेट Sonic A.R.C टेक्नोलॉजी के साथ हुआ लॉन्च

मिलेगी बड़ी बैटरी 

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है जो 7000mAh की है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 1.5 से 2 दिन आसानी से निकल जाते हैं फिर चाहे ज्यादा वीडियो देखें या गेम खेलें। OPPO A6 5G में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जो तेजी से चार्ज करता है। इस में रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

Oppo Official Website

बढ़िया कैमरा सेटअप

इस के कैमरा सेक्शन में रियर पर 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इस में दिन की लाइट में काफी शानदार फोटोज आती हैं। OPPO A6 5G का नाइट मोड भी ठीक है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए अच्छा है। 

READ MORE - Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन आज मार्केट में आते ही छा गया जानें कीमत

जानें कनेक्टिविटी ऑप्शंस

यह 5G कनेक्टिविटी फीचर के साथ आ रहा है जिसमें आपको Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.3 मिलेगा OPPO A6 5G के साथ ही USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक सब मिलता है। 

Oppo Official Website

जानें लॉन्च डेट

OPPO A6 5G को भारत में 20 जनवरी 2026 को ऑफिशियली लॉन्च किया गया। यह फोन OPPO की A सीरीज का का ही हिस्सा है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। OPPO A6 5G को लॉन्च के साथ ही OPPO के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट, अमेज़न और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल करा दिया गया है। 

जाने कीमत और वेरिएंट्स

यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिस में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज आपको ₹17999 में मिल जाएगा। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ₹19999 में मिल जाएगा। इस का तीसरा वेरिएंट 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन ₹21999 में मिलेगा। 

READ MORE - Vivo Y500i जल्द आयेगा भारत में 7200mAh बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications