Xiaomi वॉच S5 में स्टाइल, पावर और हेल्थ का कॉम्बिनेशन कर देगा आपको हैरान

Xiaomi Watch S5 में कई कलर ऑप्शंस और कई सारे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं इस में आप अपनी हेल्थ को डेली मोनिटर कर सकते है। यह दिखने में भी काफी स्टाइलिश और मॉडर्न है।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Mar 21, 2026 • 7:21 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
7 days ago
Xiaomi वॉच S5 में स्टाइल, पावर और हेल्थ का कॉम्बिनेशन कर देगा आपको हैरान
Xiaomi Watch S5 में कई कलर ऑप्शंस और कई सारे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं इस में आप अपनी हेल्थ को डेली मोनिटर कर सकते है। यह दिखने में भी काफी स्टाइलिश और मॉडर्न है।
Full Story: https://newstvindia.in/technology/the-xiaomi-watch-s5-will-surprise-you-with-a-combination-of-style-power-and-health
https://newstvindia.in/technology/the-xiaomi-watch-s5-will-surprise-you-with-a-combination-of-style-power-and-health
Copied
Xiaomi वॉच S5 में स्टाइल, पावर और हेल्थ का कॉम्बिनेशन कर देगा आपको हैरान
Mi Official Website

Xiaomi वॉच S5 में स्टाइल, पावर और हेल्थ का कॉम्बिनेशन कर देगा आपको हैरान 

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच S5 लॉन्च करके फिटनेस और स्टाइल के शौकीनों को एक बार फिर हैरान कर दिया है। यह वॉच न सिर्फ लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिस्प्ले के साथ आती है बल्कि प्रीमियम डिजाइन और एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग भी देती है। यह कम बजट में भी प्रीमियम फील देती है।

डिजाइन देगी प्रीमियम फील

Xiaomi Watch S5 का केस 46mm साइज का है और 316L स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है जो इसे टिकाऊ और स्टाइलिश बनाता है। इस का वजन स्ट्रैप के बिना सिर्फ 46 ग्राम का है इसलिए पहनने में बहुत हल्का लगता है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• इसमें सर्कुलर क्राउन बटन दिया गया है जो नेविगेशन को आसान बनाता है। इस में स्ट्रैप्स सिलिकॉन और लेदर दोनों ऑप्शन्स में आते हैं। इस में वॉटर रेसिस्टेंट 5ATM तक है। 

मिलेगा ब्राइट और क्रिस्प विजुअल्स

इस वॉच में 1.48 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 480 x 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 323 PPI देता है। इस की पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स तक जाती है इसलिए धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है।

• इस में राउंड डायल के साथ स्क्रीन टू बॉडी रेशियो अच्छा है जो वॉच को मॉडर्न लुक देता है। 

• यह HyperOS 3 पर चलती है और एंड्रॉयड 8+ व iOS 14+ दोनों के साथ कंपैटिबल है। 

Mi Official Website

READ MORE - Motorola Edge 70 Fusion+ जल्द आ सकता है भारत में मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

मिलेगी शानदार बैटरी लाइफ

Xiaomi Watch S5 में 815 mAh की बैटरी के साथ यह वॉच कैजुअल यूज में 21 दिन तक चल सकती है। अगर आप रोज हेल्थ मॉनिटरिंग करते हैं तो 14 दिन और AOD ऑन रखने पर 9 दिन तक बैटरी निकलती है। इस में चार्जिंग मैग्नेटिक है और फुल चार्ज में ज्यादा समय नहीं लगता है।

Mi Official Website

मिलेंगे एडवांस्ड सेंसर्स और कनेक्टिविटी 

शाओमी वॉच S5 में चार लाइट और चार PD सेंसर्स हैं जो हार्ट रेट को 98.4% एक्यूरेसी के साथ ट्रैक करते हैं। इस में स्लीप ट्रैकिंग में नया अल्गोरिदम है जो बेहतर इनसाइट्स देता है। 

• इस में ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, मेनस्ट्रुअल साइकल और यहां तक कि फॉल डिटेक्शन भी मिलता है। इस में कैलोरी काउंटर, पेडोमीटर और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए है। 

इस में कई स्मार्ट फीचर्स ऐड किए गया है जिस में ब्लूटूथ कॉलिंग, माइक और स्पीकर के साथ आने वाली यह वॉच eSIM वेरिएंट में सेलुलर कनेक्टिविटी भी देती है। 

Mi Official Website

READ MORE - Fujifilm Instax Mini 13 से ले सकेंगे असली फोटो किफायती कीमत में आया इंडिया में

जल्द लॉन्च होगा भारत में

Xiaomi Watch S5 को 20 मार्च 2026 को चीन में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया गया है। लॉन्च के ठीक बाद ही यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए अवेलेबल हो गई थी। 

• अभी यह सिर्फ चीन में मिल रही है लेकिन ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है और भारत में यह वॉच बहुत जल्द लॉन्च हो जाएगी। 

Xiaomi Watch S5 की कीमत 

चीन में इस वॉच की शुरुआती कीमत CNY 1199 यानी लगभग ₹16000 रखी गई है यह कीमत ब्लूटूथ ओनली क्लासिक मॉडल के लिए है।

• वहीं फैशन वेरिएंट और eSIM सपोर्ट वाले मॉडल की कीमत CNY 1399 यानी लगभग ₹18500 से 19000 रखी गई है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी एक्सपेक्टेड प्राइस ₹13999 से ₹19999 के बीच हो सकती है। 

READ MORE - iPhone 16 की कीमत में आई भारी गिरावट मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications