अब पहने boAt Valour Ring 1 जो स्टाइलिश लुक के साथ देगी फिटनेस जानकारी
boAt Valour Ring 1 17 दिसंबर 2025 को लांच हुई थी जो की फिटनेस फीचर्स और स्पोर्ट्स फीचर्स को भी एनालिसिस करती है यह डेली रूटीन के हिसाब से वियरेबल है।
अब पहने boAt Valour Ring 1 जो स्टाइलिश लुक के साथ देगी फिटनेस जानकारी
boAt Valour Ring 1 लांच होने के बाद से ही फिटनेस प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है क्योंकि जहां एक तरफ यह काफी स्टाइलिश है वहीं दूसरी तरफ इस में काफी एडवांस्ड फीचर्स भी ऐड है। यह अभी हाल ही में भारत में लांच हुई और इसका वजन 6 ग्राम से भी कम होने की वजह से आप आसानी से इसे पूरे दिन पहन सकते हैं।
डिजाइन और बिल्ड
इसकी डिजाइन काफी स्टाइलिश मिलेगी और इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी स्ट्रॉन्ग है। टाइटेनियम फ्रेम से बना यह रिंग कार्बन ब्लैक मैट फिनिश में आता है जो हल्का और स्क्रैच-रेजिस्टेंट है। 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग इसे स्विमिंग या शावर के दौरान पहनने लायक बनाती है। इस का वजन 4 से 6 ग्राम के बीच होने से यह उंगली पर भारी नहीं लगता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppहार्ट रेट मॉनिटरिंग
इसमें आप आसानी से हार्ट रेट मॉनिटर कर सकते हैं। इस में 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ HRV इनसाइट्स मिलते हैं जो तनाव और रिकवरी बताते हैं। इस में नेक्स्ट जनरेशन सेंसर्स सटीक डेटा देते हैं। यह फीचर बिजी लोगों के लिए परफेक्ट है जो हेल्थ पर नजर रखना चाहते हैं।
SpO2 और टेंपरेचर ट्रैकिंग
SpO2 लेवल और स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग से ऑक्सीजन सैचुरेशन और बॉडी चेंजेस पता चलते हैं। यह फीचर्स VO2 Max एस्टीमेशन भी देते हैं जो फिटनेस लेवल मापता है। इससे आप डेली हेल्थ चेकअप भी कर सकते हैं आपको उसमें सारी डिटेल्स देखने को मिल जाती है।
स्लीप एनालिसिस
हेल्थ डिटेल्स के साथ-साथ आप इसमें असली एनालिसिस भी कर सकते हैं। स्लीप स्टेजेस, नैप डिटेक्शन और क्वालिटी रिपोर्ट से नींद की पूरी जानकारी मिलती है। ऐप पर डिटेल्ड एनालिसिस देख सकते हैं। इस से अच्छी नींद से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
READ MORE - OnePlus Watch Lite प्रीमियम स्मार्टवॉच लाएं कम बजट में जानें फीचर्स
एक्टिविटी और स्पोर्ट्स मोड्स
अगर आप किसी भी तरीके की स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं तो boAt Valour Ring 1 उसकी भी जानकारी रखता है। इस में स्टेप काउंटिंग, कैलोरी बर्न और 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे रनिंग, साइक्लिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सपोर्ट करता है। ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन से ट्रेनिंग ट्रैक रहती है। जिम या आउटडोर एक्टिविटी के शौकीनों के लिए बेस्ट है।
जानें बैटरी लाइफ
इसकी बैटरी लाइफ में काफी अच्छी चलती है। सिंगल चार्ज पर 15 दिनों तक चलती है जो मार्केट में टॉप है। USB Type-C डॉक से 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इस में लंबी बैटरी होने से बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती है।
जाने लॉन्च डिटेल्स
यह अभी हाल ही दिसंबर 2025 में भारत में लांच हुई है। boAt ने Valour Ring 1 को 17 दिसंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया। यह Valour सब ब्रांड का पहला स्मार्ट रिंग है जो स्क्रीन-फ्री डिजाइन के साथ आता है ताकि आप इसे स्मार्टवॉच के साथ भी पहन सकें। कंपनी ने इसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, अपनी वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर अवेलेबल कराया है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
इसकी कीमत ₹11999 रखी गई है जो बजट में प्रीमियम फीचर्स देती है। इस की साइज 7 से 12 तक अवेलेबल है और कंपनी साइजिंग किट फ्री देती है ताकि फिट सही से हो जाए। इस के साथ में 5000 रुपये का हेल्थ बेनिफिट्स पैकेज भी मिलता है।
READ MORE - Kali Linux 2025.4 शानदार अपडेट आई सामने यूजर्स की सिक्योरिटी होगी इंप्रूव