'वर्षों का इंतजार खत्म, अब तुरंत मिलेगा न्याय', सीएम फडणवीस के अभियान से निपटाए गए 3.96 लाख फॉरेंसिक केस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर फॉरेंसिक लैब में लंबित मामलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। केवल एक वर्ष में 3.96 लाख से अधिक मामलों का निपटारा कर पेंडेंसी को ऐतिहासिक रूप से कम किया गया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 22, 2026 • 6:07 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
'वर्षों का इंतजार खत्म, अब तुरंत मिलेगा न्याय', सीएम फडणवीस के अभियान से निपटाए गए 3.96 लाख फॉरेंसिक केस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर फॉरेंसिक लैब में लंबित मामलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। केवल एक वर्ष में 3.96 लाख से अधिक मामलों का निपटारा कर पेंडेंसी को ऐतिहासिक रूप से कम किया गया है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/years-of-waiting-are-over-justice-will-be-done-immediately-3-96-lakh-forensic-cases-dealt-with-by-cm-fadnavis-campaign
https://newstvindia.in/state-news/years-of-waiting-are-over-justice-will-be-done-immediately-3-96-lakh-forensic-cases-dealt-with-by-cm-fadnavis-campaign
Copied
'वर्षों का इंतजार खत्म, अब तुरंत मिलेगा न्याय', सीएम फडणवीस के अभियान से निपटाए गए 3.96 लाख फॉरेंसिक केस
'वर्षों का इंतजार खत्म, अब तुरंत मिलेगा न्याय', सीएम फडणवीस के अभियान से निपटाए गए 3.96 लाख फॉरेंसिक केस

मुंबई : ‘सभी के लिए न्याय, त्वरित न्याय’ के सिद्धांत पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल और मार्गदर्शन में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्याय प्रणाली की कड़ियों में मौजूद कमियों को दूर किया जा रहा है। नए आपराधिक कानून के अंतर्गत त्वरित न्याय को प्राथमिकता देते हुए न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में लंबित मामलों के निपटारे पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आई है।

न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला संचालनालय के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। नियमित समीक्षा के माध्यम से उन्होंने इन मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को गतिमान किया। वर्ष 2025 में संचालनालय की प्रयोगशालाओं में 1 लाख 81 हजार मामले लंबित थे, जबकि 2 लाख 94 हजार नए मामले प्राप्त हुए। विशेष अभियान के तहत दिसंबर 2025 के अंत तक 3 लाख 96 हजार 879 मामलों का निपटारा कर लंबित मामलों की संख्या घटाकर 79 हजार 542 कर दी गई।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत सभी विभागों के प्रचलित मानकों में वृद्धि करते हुए संचालनालय के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अतिरिक्त कार्य कराया गया, साथ ही सरकारी अवकाश के दिनों में भी काम कर लंबित मामलों का निपटारा किया गया। जहां उपलब्ध मानव संसाधन के साथ न्यूनतम 2 लाख से 2 लाख 15 हजार मामलों के निपटारे की क्षमता थी, वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार 3 लाख 96 हजार 879 मामलों का निपटारा किया गया। इस प्रकार लंबित मामलों में से 1 लाख 02 हजार 413 अतिरिक्त मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा संभव हुआ।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

दिसंबर 2025 के अंत तक लंबित मामलों में से ‘कन्वेंशनल फॉरेंसिक’ विभाग ने 3 लाख 96 हजार 275 मामलों का निपटारा किया। इस विभाग में वर्तमान में 27 हजार 524 नए मामले प्राप्त हुए हैं। फरवरी 2026 से जिस दिन मामला प्राप्त होगा, उसी दिन विश्लेषण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इससे मामलों के लंबित रहने की स्थिति समाप्त होकर पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलने की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। कंप्यूटर अपराध विभाग, साइबर, ध्वनि एवं ऑडियो-वीडियो विभागों में भी लंबित मामलों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने से पीड़ितों को वर्षों तक न्याय की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। गतिशील न्याय व्यवस्था में न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला संचालनालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी कारण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संचालनालय को और अधिक सक्षम बनाने पर विशेष बल दिया है। राज्य के प्रत्येक उप-विभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय को ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ उपलब्ध कराई जा रही है। इन सभी उपायों के परिणामस्वरूप न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक गति मिल रही है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications