तमिलनाडु सरकार का 'स्पेस-टेक' में बड़ा कदम: अग्निकुल कॉसमॉस को मिले ₹25 करोड़

तमिलनाडु सरकार की नई स्टार्टअप पॉलिसी 2025 के तहत अग्निकुल कॉसमॉस को मिला ₹25 करोड़ का निवेश। 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाने वाली कंपनी का बढ़ेगा दायरा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 14, 2026 • 9:30 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
14 days ago
तमिलनाडु सरकार का 'स्पेस-टेक' में बड़ा कदम: अग्निकुल कॉसमॉस को मिले ₹25 करोड़
तमिलनाडु सरकार की नई स्टार्टअप पॉलिसी 2025 के तहत अग्निकुल कॉसमॉस को मिला ₹25 करोड़ का निवेश। 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाने वाली कंपनी का बढ़ेगा दायरा।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/tamil-nadu-govt-s-big-step-in-space-tech-agnikul-cosmos-gets-250-million
https://newstvindia.in/state-news/tamil-nadu-govt-s-big-step-in-space-tech-agnikul-cosmos-gets-250-million
Copied
तमिलनाडु सरकार का 'स्पेस-टेक' में बड़ा कदम: अग्निकुल कॉसमॉस को मिले ₹25 करोड़
तमिलनाडु सरकार का 'स्पेस-टेक' में बड़ा कदम: अग्निकुल कॉसमॉस को मिले ₹25 करोड़

चेन्नई : भारत की अग्रणी स्पेस-टेक कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस ने शनिवार को घोषणा की कि तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने कंपनी में 25 करोड़ रुपए का निवेश मंजूर किया है। यह निवेश टीआईडीसीओ की नई स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट पॉलिसी 2025 के तहत पहला निवेश है।

यह कंपनी दुनिया के पहले सिंगल-पीस 3डी-प्रिंटेड रॉकेट इंजन और एंड-टू-एंड स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशंस विकसित कर रही है। इस निवेश से यह साफ होता है कि तमिलनाडु सरकार राज्य की डीप-टेक स्टार्टअप कंपनियों को सीधे समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में सरकार ने लगातार ऐसे नीतिगत फैसले लिए हैं, जो राज्य के उद्योग और आर्थिक विकास को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह निवेश तमिलनाडु में स्टार्टअप फाइनेंसिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने की सरकार की बड़ी योजना का हिस्सा है, जिससे उभरती तकनीकी कंपनियों को उनके विकास के महत्वपूर्ण चरणों में समर्थन मिल सके।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

अग्निकुल कॉसमॉस के को-फाउंडर और सीईओ स्रीनाथ रविचंद्रन ने कहा, "सरकार का डीप-टेक स्टार्टअप में निवेश सबसे बड़ा संकेत है कि सरकार देश में विकसित मूल तकनीक को पहचानती और समर्थन देती है। तमिलनाडु सरकार का धन्यवाद, जिन्होंने हमें तमिलनाडु में दुनिया के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

यह निवेश अग्निकुल के संचालन को तेज करेगा, उनकी एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाएगा, स्टेज रिकवरी प्रोग्राम को आगे बढ़ाएगा और सरकार द्वारा कुलासेकरपट्टनम में आवंटित 300 एकड़ में उनके इंटीग्रेटेड स्पेस कैंपस के विकास को मजबूत करेगा।

सीओओ मोइन एसपीएम ने कहा, "हमने तमिलनाडु के कई सप्लायर, वेंडर व उद्योगों के साथ साझेदारी की है और स्थानीय समुदाय में तकनीकी विकास में योगदान दिया है। राज्य सरकार से यह निवेश हमें और अधिक प्रोत्साहित करता है कि हम स्थानीय समुदाय को लाभ पहुंचाएं।"

अग्निकुल कॉसमॉस ने अब तक प्राइवेट स्पेस टेक्नोलॉजी में कई मील के पत्थर तय किए हैं, जिसमें भारत का पहला कंट्रोल्ड-एसेन्ट प्राइवेट लॉन्च पूरा किया। अपनी पेटेंटेड तकनीक के लिए अमेरिका, यूरोप और भारत में पेटेंट हासिल किए। छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने वाले अपने लॉन्च व्हीकल अग्निबाण का पहला ऑर्बिटल लॉन्च करने की तैयारी है।

भारत का पहला एआई-पावर्ड ऑर्बिटल डेटा सेंटर लॉन्च करने की योजना, जहां रॉकेट स्टेज को ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म में बदलकर अंतरिक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी जाएगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications