जैसलमेर के तगाराम भील को पद्मश्री; बकरियां चराते हुए सीखी कला, अब 35 देशों में गूंजती है इनके 'अलगोजा' की धुन

जैसलमेर के लोक कलाकार तगाराम भील को पद्मश्री सम्मान। संघर्षों के बीच पारंपरिक वाद्ययंत्र 'अलगोजा' को वैश्विक पहचान दिलाने वाले तगाराम की प्रेरक कहानी और उनकी कलात्मक यात्रा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 26, 2026 • 12:17 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
जैसलमेर के तगाराम भील को पद्मश्री; बकरियां चराते हुए सीखी कला, अब 35 देशों में गूंजती है इनके 'अलगोजा' की धुन
जैसलमेर के लोक कलाकार तगाराम भील को पद्मश्री सम्मान। संघर्षों के बीच पारंपरिक वाद्ययंत्र 'अलगोजा' को वैश्विक पहचान दिलाने वाले तगाराम की प्रेरक कहानी और उनकी कलात्मक यात्रा।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/rajasthan/padma-shri-to-tagaram-bhil-of-jaisalmer-art-learnt-while-grazing-goats-now-resonates-in-35-countries-to-the-tune-of-algoza
https://newstvindia.in/state-news/rajasthan/padma-shri-to-tagaram-bhil-of-jaisalmer-art-learnt-while-grazing-goats-now-resonates-in-35-countries-to-the-tune-of-algoza
Copied
जैसलमेर के तगाराम भील को पद्मश्री; बकरियां चराते हुए सीखी कला, अब 35 देशों में गूंजती है इनके 'अलगोजा' की धुन
जैसलमेर के तगाराम भील को पद्मश्री; बकरियां चराते हुए सीखी कला, अब 35 देशों में गूंजती है इनके 'अलगोजा' की धुन

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के मूलसागर में जन्मे प्रसिद्ध अलगोजा वादक तगाराम भील को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

इस घोषणा के बाद जैसलमेर सहित पूरे मरु क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। तगाराम भील ने अपनी साधना, संघर्ष और समर्पण के बल पर पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र अलगोजा को न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाई है।

तगाराम भील का जन्म जैसलमेर से करीब 10 किलोमीटर दूर मूलसागर गांव में हुआ और उन्होंने इसी गांव को अपनी कर्मभूमि बनाया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच पले-बढ़े तगाराम ने लोकसंगीत को अपना जीवन बना लिया। उन्होंने 35 से अधिक देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाया है। उनकी अलगोजा वादन शैली ने देश-विदेश में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
'प्रदेश में नहीं होने देंगे पेट्रोल-डीजल और बिजली की कमी'मंत्री हीरालाल नागर का विपक्ष पर पलटवार; डोटासरा ने घेरा
NEW
flash_on
राजस्थान के सरकारी स्कूलों का बदलेगा हुल्या: केंद्र ने दी 300 करोड़ की मंजूरी, CM भजनलाल ने जताया PM मोदी का आभार
flash_on
देशद्रोह की साजिश नाकाम: चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से ISI का जासूस गिरफ्तार, राजस्थान इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन
flash_on
केरल चुनाव में BJP के समर्थन में तिरुवनंतपुरम पहुंचे CM भजनलाल शर्मा
flash_on
जयपुर से दिल्ली तक सियासी संग्राम; क्या अशोक गहलोत के सवालों में उलझ गए हैं मुख्यमंत्री भजनलाल?
flash_on
शिक्षा और ऊर्जा के बाद अब एविएशन हब बनेगा कोटा, पीएम मोदी ने किया नए एयरपोर्ट का शिलान्यास
flash_on
राजस्थान चुनाव नियम बदले: अब 2 से ज्यादा बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच और पार्षद

पद्मश्री सम्मान की जानकारी मिलने पर तगाराम भील ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें दिल्ली से फोन आया, जिसके जरिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के बारे में जानकारी दी गई।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने कहा कि अलगोजा देश की सांस्कृतिक विरासत है और युवाओं को इस पारंपरिक वाद्ययंत्र को सीखकर आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि यह कला आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके।

तगाराम भील के जीवन की शुरुआत संघर्षों से भरी रही। जब उनका जन्म हुआ, तब उनके पिता केवल मनोरंजन के लिए अलगोजा बजाते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तगाराम के पिता उन्हें बकरियां चराने भेजते थे, जबकि वे स्वयं ऊंट पर लकड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बचपन से ही तगाराम को अलगोजा में गहरी रुचि थी। वह चोरी-छिपे पिता का अलगोजा लेकर जंगल में अभ्यास करने जाते थे और घंटों इसे बजाने की कोशिश करते रहते थे।

लगातार अभ्यास और साधना के चलते तगाराम करीब 15 वर्ष की उम्र में अलगोजा के माहिर वादक बन गए और पूरी तरह इसी साधना में लीन हो गए। वर्ष 1981 में स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में अलगोजा वादक की आवश्यकता पड़ी, जहां तगाराम को पहली बार मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला। इस मंच ने उनके जीवन की दिशा बदल दी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अपने अलगोजा वादन के दम पर तगाराम भील ने 35 से अधिक देशों में प्रस्तुतियां देकर राजस्थान और भारत का नाम रोशन किया। आज उनकी वर्षों की साधना, संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि मूलसागर की मिट्टी से निकले एक साधारण लोक कलाकार को पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा रहा है।

तगाराम भील के पुत्र हेमराज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके पिता को पद्मश्री पुरस्कार मिलने से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कई देशों की यात्रा कर चुके हैं और विदेशों से भी लोग अलगोजा सीखने के लिए उनके पास आते रहते हैं।

हेमराज ने कहा कि वह खुद भी अलगोजा सीखने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनके बड़े भाई इस वाद्ययंत्र को अच्छे तरीके से बजा लेते हैं।

यह सम्मान न केवल तगाराम भील का, बल्कि राजस्थान की लोक कला और संस्कृति का भी गौरव है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications