पंजाब में तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहर का दर्जा, मुख्यमंत्री और केजरीवाल ने किया नतमस्तक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित करने के बाद गुरुद्वारों में नतमस्तक होकर अकाल पुरख का धन्यवाद किया। यह कदम पंजाब की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को युवा पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Nov 24, 2025 • 3:56 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
4 months ago
पंजाब में तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहर का दर्जा, मुख्यमंत्री और केजरीवाल ने किया नतमस्तक
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित करने के बाद गुरुद्वारों में नतमस्तक होकर अकाल पुरख का धन्यवाद किया। यह कदम पंजाब की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को युवा पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/punjab/three-takht-sahiban-cities-in-punjab-declared-holy-cities-chief-minister-and-kejriwal-bow-down
https://newstvindia.in/state-news/punjab/three-takht-sahiban-cities-in-punjab-declared-holy-cities-chief-minister-and-kejriwal-bow-down
Copied
पंजाब में तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहर का दर्जा, मुख्यमंत्री और केजरीवाल ने किया नतमस्तक
पंजाब में तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहर का दर्जा, मुख्यमंत्री और केजरीवाल ने किया नतमस्तक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में नतमस्तक होकर तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने के लिए शक्ति प्रदान करने पर अकाल पुरख का धन्यवाद किया।

अमृतसर शहर के अंदरूनी हिस्से, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को आधिकारिक तौर पर पवित्र शहर घोषित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस महान कार्य को पूरा करने के लिए अकाल पुरख ने उन पर अपार कृपाएँ की हैं, जो मानवता के प्रति बहुत बड़ी सेवा है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे वाहेगुरु का शुक्राना करने के लिए नतमस्तक होने आए हैं और ईश्वर ने उन्हें यह सम्मानजनक प्रयास करने के लिए रहमतें बख्शी हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने उन्हें ऐसा निर्णय लेने की शक्ति प्रदान की है, जिसके बारे में दशकों से किसी ने सोचा तक नहीं था।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
NEW
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान
flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
flash_on
पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास हमारी महान सांस्कृतिक और समृद्ध विरासत को, ख़ास कर युवा पीढ़ियों के बीच, कायम रखने के लिए है ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कौमें अपने अतीत और विरासत को भूल जाती हैं, वे समय बीतने के साथ मिट जाती हैं।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हमारा सबका फ़र्ज़ बनता है कि हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा सुरक्षित रखें।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार का यह अनोखा प्रयास राज्य की भवन निर्माण कला, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने में बहुत मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह इन पवित्र शहरों के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने में भी बहुत सहायक होगा, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के केंद्र हैं।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने आशा प्रकट की कि यह निर्णय राज्य में मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ का काम करेगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications