संसद में चुनाव सुधारों पर गरजे मीत हेयर: वोट चोरी और एजेंसियों के दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में

आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसद में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में दखल, वोट कटौती और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दिल्ली और बिहार के आंकड़ों के जरिए चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 2:37 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
4 months ago
संसद में चुनाव सुधारों पर गरजे मीत हेयर: वोट चोरी और एजेंसियों के दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में
आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसद में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में दखल, वोट कटौती और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दिल्ली और बिहार के आंकड़ों के जरिए चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/punjab/meat-hair-on-electoral-reforms-in-parliament-democracy-at-risk-from-vote-theft-and-abuse-of-agencies
https://newstvindia.in/state-news/punjab/meat-hair-on-electoral-reforms-in-parliament-democracy-at-risk-from-vote-theft-and-abuse-of-agencies
Copied
संसद में चुनाव सुधारों पर गरजे मीत हेयर: वोट चोरी और एजेंसियों के दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में
संसद में चुनाव सुधारों पर गरजे मीत हेयर: वोट चोरी और एजेंसियों के दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में

संगरूर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज संसद में चुनाव सुधारों पर हुई बहस के दौरान भाजपा द्वारा देश की सम्मानित चुनाव प्रणाली के लिए पैदा किए गए गंभीर ख़तरे को उजागर करते हुए सत्ताधारी पार्टी का “असली चेहरा” सामने रखा।

भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए मीत हेयर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की चुनावों में दख़लअंदाज़ी और वोट चोरी से जुड़ी गतिविधियों ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मिंदा किया है।

तथ्यों के साथ अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आज अन्य पार्टियों को मिले जनादेश को चुराकर पूरी चुनाव प्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा कर रही है। कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सत्ता की लालसा पूरी करने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का खुला दुरुपयोग कर रही है। लेकिन जैसे ही कोई नेता भाजपा में शामिल हो जाता है, उसके सभी मामलों को बंद कर दिया जाता है और डराने-धमकाने का पूरा खेल अचानक समाप्त हो जाता है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
NEW
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान
flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
flash_on
पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर

दिल्ली का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 2020 में कुल मतदाताओं की संख्या 1,46,92,136 (1.46 करोड़) थी, जबकि 2024 की लोकसभा चुनावों तक यह संख्या बढ़कर 1,47,81,119 (1.47 करोड़) हो गई। केवल 6 महीनों में 8 लाख वोट बढ़ गए। वहीं हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में सिर्फ नई दिल्ली सीट पर ही 40,000 वोट काट दिए गए। मीत हेयर ने कहा कि बिहार में, एसआईआर की आड़ में 65 लाख वोटों को मनमाने ढंग से काट दिया गया, जबकि 150 सीटों पर जीत-हार का अंतर काटी गई वोटों की संख्या से भी कम था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

लोकतंत्र को क्षति पहुंचाने में चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण भूमिका की आलोचना करते हुए आप सांसद ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा “महिलाओं की निजता” का हवाला देते हुए वीडियो सबूत सार्वजनिक न करने का तर्क सही है, तो फिर संसद भवन में भी कैमरे नहीं लगाए जाने चाहिए।

अंत में, मीत हेयर ने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग को लोकतंत्र में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलना ही होगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications