‘गैंगस्टरां ते वार’: 15वें दिन पंजाब में 666 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 15वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 666 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 4, 2026 • 8:27 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
‘गैंगस्टरां ते वार’: 15वें दिन पंजाब में 666 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 15वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 666 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/punjab/gangster-te-waar-simultaneous-raids-at-666-locations-in-punjab-on-15th-day
https://newstvindia.in/state-news/punjab/gangster-te-waar-simultaneous-raids-at-666-locations-in-punjab-on-15th-day
Copied
‘गैंगस्टरां ते वार’: 15वें दिन पंजाब में 666 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
‘गैंगस्टरां ते वार’: 15वें दिन पंजाब में 666 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 15वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की। इस दौरान गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 666 चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
NEW
flash_on
पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर
flash_on
नशा विरोधी अभियान के 388वें दिन बड़ी सफलता; 100 से अधिक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद
flash_on
सीएम मान ने पेश किया खेल विभाग का रिपोर्ट कार्ड; बजट में 5 गुना बढ़ोतरी, 40 साल बाद बैडमिंटन और पहली बार हॉकी के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी
flash_on
Punjab Health Update: बच्चों के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना'; ₹10 लाख तक का मिल रहा कैशलेस इलाज, 26 लाख से ज्यादा कार्ड जारी

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने की निर्णायक लड़ाई

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पंजाब पुलिस के मुताबिक, ‘गैंगस्टरां ते वार’ राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने की एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने की थी। इस अभियान में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ तालमेल में सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

15वें दिन 163 गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

अभियान के 15वें दिन पुलिस टीमों ने 163 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल 4,396 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

इसके अलावा,

  • 141 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई
  • 255 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया
  • चार भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन पर दें गुप्त सूचना

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों या गैंगस्टरों से जुड़ी किसी भी जानकारी को एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से साझा कर सकते हैं।

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 339वें दिन भी जारी

इसी के साथ पंजाब पुलिस की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ भी 339वें दिन जारी रही। इस अभियान के तहत आज:

  • 143 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया
  • 12.2 किलो हेरोइन, 12 किलो गांजा और 2412 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए

पुलिस के अनुसार, पिछले 339 दिनों में कुल 47,435 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नशा मुक्ति और पुनर्वास पर भी जोर

नशा छुड़ाओ अभियान के तहत आज 40 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया, ताकि उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications