Maharashtra Politics: 'लाडली बहना' पर भड़कीं शायना एनसी; राज ठाकरे और मणिशंकर अय्यर को दिया करारा जवाब, ट्रंप की 'दादागिरी' पर भी बोलीं

शिवसेना नेता शायना एनसी ने कांग्रेस की 'वोट बैंक राजनीति' पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने 'लाडली बहना' योजना का बचाव करते हुए उद्धव गुट और मनसे को हिंदुत्व के मुद्दे पर आईना दिखाया। साथ ही, उन्होंने उत्तर भारतीयों पर राज ठाकरे की टिप्पणी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये पर बेबाक राय रखी। पढ़ें पूरी खबर।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 10:16 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
Maharashtra Politics: 'लाडली बहना' पर भड़कीं शायना एनसी; राज ठाकरे और मणिशंकर अय्यर को दिया करारा जवाब, ट्रंप की 'दादागिरी' पर भी बोलीं
शिवसेना नेता शायना एनसी ने कांग्रेस की 'वोट बैंक राजनीति' पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने 'लाडली बहना' योजना का बचाव करते हुए उद्धव गुट और मनसे को हिंदुत्व के मुद्दे पर आईना दिखाया। साथ ही, उन्होंने उत्तर भारतीयों पर राज ठाकरे की टिप्पणी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये पर बेबाक राय रखी। पढ़ें पूरी खबर।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/maharashtra-politics-shayna-nc-slams-ladli-behna-responds-to-raj-thackeray-and-mani-shankar-aiyar-also-speaks-on-trump-s-dadagiri
https://newstvindia.in/state-news/maharashtra-politics-shayna-nc-slams-ladli-behna-responds-to-raj-thackeray-and-mani-shankar-aiyar-also-speaks-on-trump-s-dadagiri
Copied
Maharashtra Politics: 'लाडली बहना' पर भड़कीं शायना एनसी; राज ठाकरे और मणिशंकर अय्यर को दिया करारा जवाब, ट्रंप की 'दादागिरी' पर भी बोलीं
Maharashtra Politics: 'लाडली बहना' पर भड़कीं शायना एनसी; राज ठाकरे और मणिशंकर अय्यर को दिया करारा जवाब, ट्रंप की 'दादागिरी' पर भी बोलीं

मुंबई: कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘लाडली बहना’ योजना पर आपत्ति जताए जाने और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाए जाने पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यदि कांग्रेस को इस योजना को लेकर कोई आपत्ति है तो उन्हें सीधे चुनाव आयोग से शिकायत करनी चाहिए। शायना एनसी ने कहा कि ‘लाडली बहना’ योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जबकि कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। हमारी पार्टी जमीन पर काम कर रही है और महिलाओं के कल्याण के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

शायना एनसी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उत्तर भारतीयों और बिहार को लेकर बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मराठी समाज ने हमेशा मराठी गौरव, मराठी आत्मसम्मान और मराठी पहचान को प्राथमिकता दी है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हिंसा को बढ़ावा दिया जाए या किसी समुदाय को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘लुंगी-पुंगी’ या ‘रस मलाई’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल महाराष्ट्र की संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की परंपरा सभी को स्वीकार करने की रही है। हालांकि, मराठी भाषा और अस्मिता को सर्वोपरि रखा जाता है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

शायना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) और मनसे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये दल हिंदुत्व की बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन उनके चुनावी घोषणापत्रों में ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे’, ‘हिंदुत्व’ और ‘मराठी मानुष’ जैसे शब्दों का जिक्र तक नहीं है। उन्होंने इसे दोहरी नीति करार देते हुए कहा कि इन दलों के पास विकास को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है और केवल बयानबाजी ही उनकी राजनीति की पहचान बन चुकी है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप की दादागिरी हद से ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन भारत एक सक्षम और आत्मनिर्भर देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारत वैश्विक समुदाय के साथ तालमेल बैठाकर उचित जवाब देगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया के देश एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जबकि ट्रंप केवल अमेरिका को आगे बढ़ाने और अन्य देशों पर दबाव बनाने की सोच रखते हैं। शायना ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत की भूमिका स्पष्ट होगी और देशहित सर्वोपरि रहेगा।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शायना एनसी ने कहा कि उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि हिंदुत्व का अर्थ क्या है। उनके अनुसार हिंदुत्व का मतलब सबके लिए न्याय और समानता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और यदि वास्तव में देश की तरक्की चाहती है तो उसे जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास की बात करनी चाहिए।

शायना एनसी ने देवकीनंदन ठाकुर द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनाने की बात कहे जाने पर संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद का निर्माण आस्था का विषय है और भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आपसी सम्मान और सौहार्द ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications